आप खबरें देख रहे हैं जनपद औरैया से वीरेंद्र सिंह सेंगर के साथ
स्लग,
*डॉ सिद्धार्थ शंकर ने किया बाढ़ प्रभावित ग्रामों का दौरा लोगों को ढांढस बंधाकर हर तरीके की मदद करने का दिया आश्वासन*
सुख दुख में मेरा आपके साथ रहना जरूरी और हमेशा आपके साथ रहूंगा- *डॉ सिद्धार्थ शंकर*
स्लग,
चंबल वैली क्षेत्र में पांच नदियों यमुना, चंबल,सिंध,पहूज और क्वांरी के संगम पर भीषण बाढ़ की त्रासदी के चलते इस वर्ष भी विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी भीषण तबाही चंबल द्वारा मचाई गई जिसमें सिंध नदी ने साथ दिया जिससे इस क्षेत्र में भीषण तबाही आई जिससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया अब बाढ़ कम होने के बाद शासन प्रशासन के अलावा क्षेत्रीय नेताओं का लगातार प्रभावित ग्रामों में जाना शुरू हो गया है जिससे उनकी दैनिक जीवन दिनचर्या पर पड़े असर करा मूल्यांकन कर मदद की जा सके।
बताते चलें किसी के तहत जनपद के भरथना विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक डॉ सिद्धार्थ शंकर ने आज अपना बाढ़ प्रभावित गांव में पहुंचने का सिलसिला जारी किया जिसमें आज वह अपने तमाम सहयोगियों के साथ चकरनगर क्षेत्र के ग्राम खिरीटी गौहानी, रनिया ग्राम पंचायत भरेह, हरौली, गढ़ा कास्दा आदि प्रभावित ग्रामों का दौरा किया तथा प्रभावित लोगों को हर प्रकार की मदद करने का आश्वासन दिया साथ ही शासन प्रशासन से मिलने वाली हर प्रकार की मदद दिलवाने की भी वकालत की।
0 Comments