आप खबरें देख रहे हैं जनपद औरैया से वीरेंद्र सिंह सेंगर के साथ
स्लग,
*जिलाधिकारी ने किया अजीतमल फायर स्टेशन का उद्घाटन, तहसील वासियों को मिली नई सौगात*
बीहड़ी और पिछड़े क्षेत्र के जरुरतमंदों को अग्निशमन द्वारा दी गई नई सौगात
एंकर,
जनपद के जिलाधिकारी व भाजपा जिलाध्यक्ष ने बुधवार को मुख्यमंत्री की वर्चुअल सभा के बाद अजीतमल फायर स्टेशन का दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर उद्घाटन किया।
बताते चलें कि जनपद की अजीतमल तहसील क्षेत्र में फायर स्टेशन न होने की वजह से आग लगने के दौरान लोगों को अधिक नुकसान का सामना करना पड़ता था। गर्मियों के महीनों में गेंहू की फसलों में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं,औरैया,बिधूना, गेल व एनटीपीसी से फायर ब्रिगेड पहुंचने में समय लगने की वजह से अक्सर आग विकराल रूप धारण कर लेती थी। जिससे तहसील क्षेत्र में प्रतिवर्ष कई सैकड़ाइ फसल जलकर नष्ट हो जाती थी, बुधवार को जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने मुख्यमंत्री की वर्चुअल सभा के बाद अजीतमल फायर स्टेशन का दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर उद्घाटन किया, वहीं जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि फायर स्टेशन का संचालन अभी एक फायर ब्रिगेड गाड़ी व अन्य फायर स्टेशन के स्टाफ की मदद से शुरू किया गया है। स्टेशन हस्तांतरित होने के बाद शासन को डिमांड भेजकर स्टाफ व गाड़ियों की मांग की जाएगी।
0 Comments