*बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा राहत सामग्री बांटकर लोगों को नए जीवन के शुरुआत की पहल शुरू*
राजस्व कर्मचारी दिन रात लगे हैं प्रभावित लोगों की मदद करने में,देर रात तक बांटी गईं राहत किटें
वीरेंद्र सिंह सेंगर
औरैया।
जनपद में पांच नदियों के संगम पंचनद धाम पर आई भीषण बाढ़ की त्रासदी से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया वहीं लोगों के पास दैनिक दिनचर्या की वस्तुएं समाप्त होने पर प्रशासन ने राहत किटों को बखूबी रात दिन मेहनत कर बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंचाया जिसमें राजस्व विभाग के कर्मचारी लगातार बराबर मुस्तैद दिखाई दिए।
बताते चलें कि बाढ़ से प्रभावित पांच नदियों के संगम पंचनद धाम क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित ग्राम जुहीखा और बड़ी गूंज में लोगों के लिए मुसीबत बनी बाढ़ के कारण उनके पास बाहर आने जाने के सभी रास्ते बंद हो जाने के कारण दैनिक दिनचर्या की वस्तुओं को पहुंचाने के लिए प्रशासन लगातार जी तोड़ मेहनत कर राहत सामग्री पहुंचाने में लगा हुआ है राहत सामग्री के रूप में भुने हुए चने, दाल, तेल, साबुन, रिफाइंड, नमक, आटा, आलू, माचिस, मोमबत्ती आदि प्रभावित लोगों को देर शाम तक राजस्व कर्मचारी लेखपाल विमलेश कुमार, गिरजेश कुमार ने देर रात तक राहत किटों का वितरण किया जिसके लिए लोग उनकी जमकर तारीफ करते नजर आए।
0 Comments