आप खबरें देख रहे हैं जनपद औरैया से वीरेंद्र सिंह सेंगर के साथ
स्लग,
*बाढ़ का पानी कम होते ही प्रभावित ग्रामों में लगा गंदगी का अंबार, मनरेगा द्वारा सफाई कराने का अभियान जारी*
*भीषण बदबू और कीचड़ में निकलना रहना और निकलना मुश्किल, बीमारियों का प्रकोप शुरू*
*बाढ़ में बहकर आए जहरीले जानवरों का प्रभावित ग्रामों में जबरदस्त छाया जमावड़ा, ग्रामीण भय के साए में जीने को मजबूर*
एंकर
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी कम होने के बाद अब इन गांवों में लोगों को जबरदस्त परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जगह जगह कीचड़ और गंदगी से भरे पड़े मार्ग और फ़ैल रही बदबू बीमारियों का कारण बनता जा रहा है, लेकिन मनरेगा मजदूरों के माध्यम से सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
बताते चलें कि बाढ़ प्रभावित गांव जुहीखा तहसील औरैया में हर जगह जबरदस्त गंदगी और कीचड़ आ जाने के साथ साथ तरह तरह के जहरीले जानवरों के आ जाने से ग्रामीण लगातार भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं, गांवों में लगे हैंडपंपों में कचरा आने से शुद्ध पानी नहीं उपलब्ध हो रहा है, वहीं तरह तरह की बीमारियों का भी प्रकोप शुरू हो गया है।
ज्ञात हो कि इन प्रभावित ग्रामों में हर ओर ज़ुकाम, खांसी और बुखार का दौर शुरू हो गया है वहीं जानवरों में बीमारियों का भय सता रहा है प्रशासन को चाहिए कि प्रभावित गांवों में चिकित्सा शिविर लगाकर शुद्ध पानी के लिए क्रोसिन और हर प्रकार की संक्रमित बीमारियों से बचाव हेतु लोगों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जानी अति महत्वपूर्ण है।
0 Comments