*राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ भारत द्वारा गो वंशों में फ़ैल रही खतरनाक लंपी बीमारी से बचाव हेतु शुरू किया टीकाकरण अभियान*
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी प्रदेश कार्यकारणियों को आगाह करते हुए इस अभियान को सफल बनाने का किया आव्हान
वीरेंद्र सिंह सेंगर
लखनऊ।
संपूर्ण देश में इस समय गोवंशों में फैल रही खतरनाक लंपी बीमारी से बचाव के हेतु राष्ट्र में गौ संवर्धन और संरक्षण मिशन चलाने वाले देश की सर्व प्रमुख संगठन *राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ* ने गोवंशों की सुरक्षा संरक्षण और संवर्धन हेतु इस खतरनाक बीमारी से बचाने के लिए संपूर्ण देश में टीकाकरण अभियान शुरू किया है।
बताते चलें कि इसकी शुरुआत गुजरात प्रदेश के राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के गिर सोमनाथ जिला अध्यक्ष परेश भाई बाजा और उनकी सशक्त टीम ने अपने जनपद में लगभग 1000 से अधिक गौ माताओं और गोवंशों को वैक्सीन लगाकर शुरुआत की है जो एक अनुकरणीय, सराहनीय एवं गोवंश हित में आभार जताने योग्य कदम है जिससे गोवंशों को इस बीमारी से बचाकर गौ वंश के संरक्षण और संवर्धन में मिशन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
इस अभियान की शुरुआत करने के लिए गुजरात प्रदेश के सभी पदाधिकारियों विशेष तौर से गिर सोमनाथ जनपद की टीम को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर, संरक्षक सलाहकार बृजेश शुक्ला पूर्व प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र सिंह सेंगर आदि ने आभार जताते हुए राष्ट्र की राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ की संपूर्ण प्रदेश इकाइयों से इस अभियान को और अधिक गति देने के लिए अपील की है देश में हो रहीं गोवंशों की आसमयिक बेमौत मरने से बचाया जा सके।
0 Comments