बाढ़ का पानी कम होते ही प्रभावित ग्रामों में लगा गंदगी का अंबार, जगह-जगह मरीं हुईं मछलियां एवं कीचड़ से भरी गलियों में निकलना हुआ दूभर*

आप खबरें देख रहे हैं जनपद औरैया से वीरेंद्र सिंह सेंगर के साथ

स्लग,
*बाढ़ का पानी कम होते ही प्रभावित ग्रामों में लगा गंदगी का अंबार, जगह-जगह मरीं हुईं मछलियां एवं कीचड़ से भरी गलियों में निकलना हुआ दूभर*

गंदगी और कीचड़ से गलियों में निकलना हुआ मुश्किल, फ़ैल रही दुर्गंध से इंसानियत हैरान,भयानक बीमारियों का होगा प्रकोप 

एंकर,
जनपद में आई भीषण बाढ़ त्रासदी से जहां लोगों का जीना दुश्वार था वहीं अब नदी में बाढ़ कम होने से प्रभावित ग्रामों में कीचड़, मरी हुईं मछलियों एवं तरह-तरह के मरे हुए जानवरों के आने से जबरदस्त बदबू और  गलियों में कीचड़ हो जाने से लोगों का निकलना बहुत ही मुश्किल हो गया है वहीं अब इन ग्रामों में तरह-तरह की बीमारियां फैलने का अंदेशा जताया जा रहा है।
बताते चलें कि बाढ़ प्रभावित ग्रामों से अब बाढ़ का पानी जैसे ही कम होता जा रहा है वही गलियों दरवाजों एवं घरों में कीचड़ तरह-तरह का कचरा एवं मरी हुई मछलियों के आ जाने से सभी प्रभावित ग्रामों में मानव जीवन खतरे में आ गया है क्योंकि अब इन परिस्थितियों में इन ग्रामों में तरह-तरह की रोगों को फैलने की आशंका है यदि सरकार ने शीघ्र ही इस तरफ ध्यान नहीं दिया तो इन क्षेत्रों में अति शीघ्र भयानक बीमारियों का प्रकोप देखा जा सकता है।

ज्ञात हो कि गांव की गलियों में नदी की कीचड़ युक्त मिट्टी 1 से 2 फुट तक हो जाने के कारण लोगों का पैदल और वाहन के साथ चलना भी मुश्किल है जिससे ग्रामीण अपने अपने घरों से बाहर निकलने में असमर्थ हैं इसलिए सरकार शासन प्रशासन और ग्रामपंचायत को अतिशीघ्र इस ओर ध्यान देना होगा गलियों की सफाई और स्वास्थ्य टीमों को इन गांव में लगाया जाना चाहिए तथा पैदा होने वाले तमाम तरह के रोग फैलाने वाले जीवाणु मारने के लिए अति शीघ्र दवाई युक्त फांगिग करवानी चाहिए जिससे किसी भी अनहोनी और रोगों को रोका जा सके।

Post a Comment

0 Comments