*राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के मध्य प्रदेश अध्यक्ष को गौवंशों में फैली लंपी बीमारी के निशुल्क टीकाकरण हेतु किया गया सम्मानित*
पशुपालन एवं डेयरी विभाग जिला इंदौर द्वारा किया गया प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित
वीरेंद्र सिंह सेंगर इंदौर मध्यप्रदेश।
संपूर्ण देश में खासतौर से राजस्थान और मध्य प्रदेश में लंपी बीमारी का कहर बराबर देखने को मिल रहा है जो गौवंशों और गौ माताओं में फैला हुआ है जिससे अकारण लाखों का वंश मौत के आगोश में समा गए हैं जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
बताते चलें कि इस का संज्ञान लेते हुए देश का महत्वपूर्ण संगठन जो गौ माताओं और गौवंशों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य करता है राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के पदाधिकारियों ने संपूर्ण देश में लंपी बीमारी से निपटने के लिए गौ माताओं और गौवंशों को बचाने हेतु निशुल्क टीकाकरण अभियान चलाया गया है जिसके लिए मध्यप्रदेश के इंदौर जनपद के पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अमोल पाटील को उनके और उनकी समस्त टीम द्वारा किए गए प्रशंसनीय कार्य के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
इस सराहनीय एवं संगठन के लिए किए गए हृदय को ओतप्रोत करने वाले महत्वपूर्ण कार्य और प्रशंसा पत्र के लिए राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजीव सिंह सेंगर संरक्षक मंडल के उत्तर प्रदेश सलाहकार बृजेश शुक्ला एवं मीडिया प्रभारी वीरेंद्र सिंह सेंगर ने मध्य प्रदेश इकाई को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन के सभी पदाधिकारियों से इस सराहनीय कार्य को और अधिक जोर देकर निशुल्क टीकाकरण करने के लिए प्रोत्साहित किया है।
0 Comments