पीलीभीत के थाना जहानाबाद पुलिस के दुआरा हत्या की घटना का 24 घंटे के अन्दर सफल खुलाशा किया गया,घटना में संलिप्त हत्यारोपियों को मय आलाकत्ल चाकू सहित किया गया गिरफ्तार
रिश्तो का हुआ कत्ल,रंजिश के चलते ताऊ और भाई ने किया भाई का कत्ल।
राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत/*****
उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत में घरेलू परिवारिक रंजिश के चलते भाई के द्वारा भाई का कत्ल कर रिश्तो का कत्ल करने का मामला प्रकाश में आया है।यहां आपको बता दें चचेरे भाई सोनू रस्तोगी ने अपने भाई अभिषेक रस्तोगी की परिवारिक रंजिश के चलते अपने पिता शिव शंकर उर्फ चानुक के सहयोग से हत्या कर दी जिसका 24 घंटे के अंदर ही खुलासा आज अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत डॉक्टर पवित्र अमन त्रिपाठी के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया गया है।पीलीभीत पुलिस के द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया है पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु जनपद पीलीभीत के द्वारा चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में डॉ पवित्र मोहन त्रिपाठी अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर सतीश चंद्र शुक्ल के पर्यवेक्षण में थाना जहानाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 454/22 धारा 302 भादवि के वांछित आरोपित गण शिवशंकर उर्फ चानुक पुत्र मुन्नालाल सोनू पुत्र शिवशंकर निवासीगण ग्राम शाही थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत तथा एक अज्ञात व्यक्ति की गिरफ्तारी एंव बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद मय हमराही पुलिस बल के साथ रवाना होकर क्षेत्र में मामूर थे।इसी बीच मुखबिर खास के द्वारा सूचना मिली कि थाने पर पंजीकृत मुकदमे से सम्बंधित आरोपित शिवशंकर उर्फ चानुक पुत्र मुन्नालाल,सोनू रस्तोगी पुत्र शिवशंकर उर्फ चानुक निवासी ग्राम शाही थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत ब्लांक ललौरीखेड़ा के सामने खड़े होकर किसी का इन्तजार कर रहे हैं यदि जल्दी की जाये तो पकड़े जा सकते हैं।प्रभारी निरीक्षक प्रभास चंद मय हमराहीयान दबिश देकर लौलरीखेड़ा व्लाक के पास से उपरोक्त दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपितों की निशादेही पर मृतक अभिषेक का रियलमी मोबाईल व आरोपित सोनू के द्वारा घटना के समय पहने कपड़े खूनालूदा व हत्या करने में प्रयुक्त किया गया आलाकत्ल 01 अदद चाकू बरामद किया गया है।इसी क्रम में आरोपित सोनू के कथनानुसार शिवशंकर उर्फ चानुक को हत्या करने के लिये षडयत्रं (योजना) करने में धारा 302/120बी भ0द0वि0 के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया है। मु0अ0सं0 454/22 धारा 302 भ0द0वि0 में बढ़ोत्तरी धारा 404/ 120बी भा0द0वि0 एवं धारा 4/25 आर्मस एक्ट का मुकदमा मु0अ0सं0 456/22 के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है।आरोपित गणों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।24 घंटे के अंदर ही हत्याकांड का सफल खुलासा करने बाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चन्द थाना जहानाबाद पीलीभीत,व0उ0नि0 सुशील कुमार थाना जहानाबाद पीलीभीत,उ0नि0 दिगम्बर सिंह थाना जहानाबाद पीलीभीत,उ0नि0 मो0 आरिफ थाना जहानाबाद पीलीभीत, हे0का0 धर्मेन्द्र सिंह थाना जहानाबाद पीलीभीत,का0 प्रबल कुमार थाना जहानाबाद पीलीभीत,का0 मोहित यादव थाना जहानाबाद पीलीभीत शामिल रहे हैं।
0 Comments