लगातार हो रही बारिश से किसान हैरान, रवि की फसल के साथ-साथ खरीफ की फसल नष्ट होने की कगार पर

*लगातार हो रही बारिश से किसान हैरान, रवि की फसल के साथ-साथ खरीफ की फसल नष्ट होने की कगार पर*

बाढ़ की तबाही के बाद देर से हो रही बारिश के कारण किसानों की दोनों फसलें नष्ट, देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

वीरेंद्र सिंह सेंगर औरैया।
संपूर्ण देश में मानसून का जबरदस्त बदलाव देखने को मिल रहा है जिसके कारण किसान बुरी तरह से परेशान है क्योंकि इस समय तिलहन की फसलें बोने के लिए तैयार खेतों में दोबारा बारिश होने से मुसीबतें बढ़ गईं हैं।

बताते चलें कि संपूर्ण देश में मानसून की अस्त-व्यस्त था के चलते जहां एक और नदियों के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की तबाही के कारण बाजरे की फसल डूब कर नष्ट हो चुकी है वहीं अब तिलहन की बुवाई के समय किसानों के पड़े तैयार के बारिश के पानी से झमाझम भर चुके हैं जिससे अब बुवाई लेट हो जाने के कारण इस पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा जिससे किसान बुरी तरीके से टूट चुका है तथा इसका दुष्प्रभाव कहीं ना कहीं राष्ट्र की अर्थव्यवस्था पर आवश्यक पड़ेगा।

ज्ञात हो कि विगत दिनों नदियों में आई बेतहाशा बाढ़ ने जहां तटवर्ती इलाकों में तबाही मचाई जिसके कारण बाजरे की फसल पूर्णता नष्ट हो चुकी थी वहीं किसानों की अब आने वाली तिलहन की फसल के लिए जो खेत तैयार पड़े हुए थे उनमें बारिश ने व्यवधान डालते हुए अब इस फसल को भी बुवाई ना हो पाने और लगातार हो रही देरी के कारण किसान हैरान और परेशान है जिससे उनकी दिनचर्या पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

Post a Comment

0 Comments