आप खबरें देख रहे हैं जनपद औरैया से वीरेंद्र सिंह सेंगर के साथ
स्लग,
*नवरात्रों और विजयादशमी पर्व के उपरांत जगह जगह टेशू और झिंझिया का खेल शुरू*
*ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहे हैं नए युग के चमकते इलेक्ट्रॉनिक टेशू*
एंकर,
देश में जहां एक और नवरात्रों और विजयादशमी के पर्व परंपरागत तरीकों से संपन्न हुए वहीं अब हर जगह टेशू और झिंझिया का परंपरागत पौराणिक और ऐतिहासिक महत्वपूर्ण खेल शुरू हो गया है जो लगातार एक सप्ताह तक चलता है।
बताते चलें कि आदिकाल से हर जगह टेशू और झिंझिया का खेल परंपरागत तरीकों से मनाया जाता है उसी के पक्ष में नवरात्रों और विजयादशमी पर्व के उपरांत एकादशी से शुरू होने वाले इस पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है जिसमें आधुनिक युग के चलते अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी चमकते हुए इलेक्ट्रॉनिक टेशू देखने को मिल रहे हैं।
ज्ञात हो कि ऐसी मान्यता है कि टेशू और झिंझिया के होने वाले विवाह के उपरांत आम लोगों के लिए सहालग (शादियों) का समय भी शुरू हो जाता है अतः यह आयोजन भी हर जगह अत्यधिक महत्व रखता है।
0 Comments