शेरगढ़ । कस्बे के समाजसेवी राजकुमार कश्यप ने क्षेत्रीय संवाददाताओं को मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सामान्य समारोह के दौरान शाल ओढ़ाकर सम्मानित किय
। इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों की प्रशंसा करते हुए पत्रकारों को समाज की रीढ बताया तथा कहा कि पत्रकार समाज को प्रेरक दिशा देने का काम करते हैं।पत्रकार सामाजिक जीवन का दर्पण एवं मजबूत आधार हैं। मीडिया हमेशा समाज को आगे बढ़ाने का आईना दिखाने का कार्य करते हैं कोरोना महामारी इसका जीता जागता उदाहरण है।यूं कहें कि कोरोना महामारी के दौरान मीडिया कर्मियों के सराहनीय एवं सहयोगी प्रयास को भुलाया नहीं जा सकता है।।विषम परिस्थितियों के बीच आपातकालीन स्थिति में भी मीडिया कर्मियों ने जिस तरह से समाज को जागरूकता रूपी प्रेरक मार्ग दिखाकर ज्वलंत समस्याओं को उजागर किया वह वास्तव में काबिले तारीफ है। इस मौके पर नेत्र पाल गंगवार,दुर्गेश मौर्य,राजकुमार कश्यप,चुन्नी लाल कश्यप,सोहनलाल देवल,गल्ला व्यापारी पप्पू कश्यप,अनोखे लाल कश्यप,रामबाबू चन्द्रा,सोमपाल गंगवार,रीमेन्द्र कुमार गंगवार, गोपाल कश्यप,सुधीर सागर,सत्यपाल शर्मा,जयपाल श्रीवास्तव,सचिन गंगवार,दुर्गेश मौर्य,वसीम खां,मोहम्मद रिजवान,सुबैस खान आदि समेत भारी संख्या में क्षेत्रीय संवाददाता एवं कस्बे वासी मौजूद रहे।
0 Comments