विजयादशमी के उपलक्ष में करणी सेना का हुआ भव्य आयोजन जनपद के अलावा अन्य जनपदों से पधारीं महान हस्तियां
राष्ट्रीय अध्यक्ष के अतिरिक्त विधायक ब्लाक प्रमुख एवं अन्य वरिष्ठ हस्तियां रही मंच पर मौजूद
वीरेंद्र सिंह सेंगर
औरैया।
जनपद में आज विजयादशमी के अवसर पर करणी सेना का शहर के अंदर भव्य आयोजन हुआ जिसमें शस्त्र पूजा से लेकर समाज को जोड़ने के कार्य के लिए तमाम लोगों ने बोलते हुए इसमें शिरकत की तथा वहीं भव्य झांकियों के साथ नगर में विशाल शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ निकाली गई।
बताते चलें कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयादशमी पर्व आज संपूर्ण देश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया उसी के क्रम में जनपद औरैया के जालौन चौराहे पर स्थित रंग महल गेस्ट हाउस में आज करणी सेना का भव्य आयोजन हुआ जिसमें जनपद के अतिरिक्त कानपुर इटावा जालौन के विधायक ब्लाक प्रमुख एवं तमाम राजनैतिक हस्तियों ने जो क्षत्रिय समाज से नेतृत्व कर रहे हैं ने हिस्सा लिया जिसमें सभी ने क्षत्रिय समाज द्वारा राष्ट्र के लिए दिए अपने बलिदानों को याद करते हुए आज की युवा पीढ़ी से इसी प्रकार के रास्तों पर चलने के लिए अपील की।
ज्ञात हो कि करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू सिंह "बीरू भैया" ने क्षत्रिय समाज के दिए गए बलिदानों को याद करते हुए युवा पीढ़ी को आगे आने के लिए राष्ट्र हित में कार्य करने के लिए अपील की वहीं इस आयोजन में मुख्यता सरिता भदौरिया सदर विधायक का इटावा हमीरपुर विधायक ब्लाक प्रमुख अतीत सिंह सेंगर रामपुरा जालौन, के अलावा कुंवर उदयन सेंगर युवराज अयाना, सोनू सेंगर जिला पंचायत सदस्य, मोनू सेंगर जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी आदि शामिल रहे वही इस आयोजन को जनपद के वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता अजय सिंह चौहान एवं उनके सुपुत्र करणी सेना जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान के द्वारा किया गया जिसमें हजारों की भीड़ एकत्रित हुई जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रंग महल बड़े जुलूस के साथ पहुंचा।
इस आयोजन में वरिष्ठ लोगों के अलावा समाज में उत्कृष्ट गतिविधियों के लिए सम्मान दिए जाने के साथ-साथ छत्रिय समाज के पत्रकारों वीरेंद्र सिंह सेंगर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, नीरज सिंह, सत्येंद्र सिंह सेंगर आदि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
0 Comments