आप खबरें देख रहे हैं जनपद औरैया से वीरेंद्र सिंह सेंगर के साथ
स्लग,
दरबार में मौजूद लोगों ने की विधायिका की जोरदार तारीफ औरतों में रहा चर्चा का विषय वीडियो हुआ वायरल
एंकर,
जनपद औरैया सदर विधायिका श्रीमती गुड़िया कठेरिया ने नवरात्रों के जागरण में ढोलक की थाप देकर माता रानी के जागरण गीत गाए जिसमें मौजूद महिलाओं ने उनका भरपूर साथ दिया वहीं मौजूद लोगों में वीडियो और फोटो बनाने की होड़ लगी रही।
बताते चलें कि जनपद के मुरादगंज कस्बे में हो रहे देवी जागरण में सदर विधायक का श्रीमती गुड़िया कठेरिया ने पहुंचकर पंडाल में चार चांद लगाए तथा वहीं चल रहे माता रानी के जगराते में महिलाओं द्वारा गाए जा रहे संगीत में शामिल होने से अपने को उन्होंने नहीं रोक पाया तथा उन्होंने शामिल होकर ढोलक बजाकर गीत गाए जिस पर मौजूद महिलाओं ने उनका भरपूर साथ दिया तथा वहां मौजूद जन समुदाय में हर्ष और खुशी के साथ कौतूहल देखा गया।
0 Comments