*राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मध्य प्रदेश पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत*
*गौ संरक्षण संवर्धन मिशन को मजबूती दिलाने हेतु मध्यप्रदेश दौरा महत्वपूर्ण*:- संजीव सिंह सेंगर
वीरेंद्र सिंह सेंगर
मंदसौर मध्यप्रदेश।
संपूर्ण देश में गौ माता के सेवा संरक्षण संवर्धन एवं सर्वसुविधा युक्त गौशाला निर्माण-संवर्धन के लिए कार्यरत *राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ* के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर एवं उपाध्यक्ष (धर्मार्थ) महंत श्रध्देय रामचन्द्र दास जी के मंदसौर आगमन पर भगवान श्री पशुपतिनाथ जी परिसर में स्थित राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ के जिला मंदसौर के जिला अध्यक्ष श्री संजय पंवार जी के प्रतिष्ठान पर राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी मध्य प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री घनश्याम सोनी जी, दिलीप अग्रवाल जी,समाजसेवी शाकिर हुसैन गढ़वी जी,उपस्थित महानुभावों और मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय सेंगर जी , उपाध्यक्ष श्रध्देय महंत रामचन्द्र दास जी का आत्मीय स्वागत सम्मान अभिनन्दन किया वहीं साथ में पधारे कल्पवृक्ष धाम रतलाम के प्रमुख महंत जी का भी आत्मीय स्वागत सम्मान अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर गौ माता के हितार्थ विषयों पर चर्चा सहित आगामी दिनों में राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ के इन्दौर में होने जा रहे भव्य एवं विशाल आयोजन की रूप रेखा को लेकर भी मनन किया गया।
अज़ीज़ुल्लाह ख़ान ख़ालिद एडवोकेट प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ (मुस्लिम प्रकोष्ठ ) मध्य प्रदेश ने सभी महानुभावों का फूल मालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
0 Comments