*फैंसिंग के लिए लगाए गए नुकीला सरिया नंदी के पेट में घुसा, राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ की टीम ने किया सफल रेस्क्यू*
चिकित्सा टीम बुलाकर करवाया इलाज, राष्ट्रीय अध्यक्ष और मीडिया प्रभारी ने दीं टीम को शुभकामनाएं
वीरेंद्र सिंह सेंगर
बबीना मध्य प्रदेश।
प्रदेश की बबीना कस्बे में राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ और बजरंग दल की टीम को फोन द्वारा सूचना मिली कि बबीना के ऋषभ विहार कॉलोनी पर फेंसिंग में एक नंदी महाराज फंस गए हैं फेंसिंग का नुकीला सरिया उनके अंदर घुस गया है सूचना मिली ही राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ और बजरंग दल की टीम ने पहुंच कर नंदी महाराज को फेंसिंग से निकाला और तुरंत ही उनका स्टीम बुलाकर इलाज कराया और उनके पूरी तरह से ठीक होने तक उनके खाने पीने का पशु चिकित्सालय बबीना में प्रबंध कराया।
बताते चलें कि इस मौके पर प्रथम टंडन (जिला संयुक्त सचिव राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ) , देवेंद्र तिवारी (बजरंग दल) , रोहित दूबे , गौरव यादव , दीपक सेन , शिवम पूरी, सनी यादव आदि गौ सेवक मौजूद रहे।
बताते चलें कि इस सराहनीय कार्य में शामिल रहे सभी राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के पदाधिकारियों विशेष तौर से बजरंग दल के पदाधिकारियों को राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजीव सिंह सेंगर एवं मीडिया प्रभारी वीरेंद्र सिंह सेंगर ने सभी की सराहना करते हुए उनको बहुत-बहुत बधाई दी है।
0 Comments