पंचनद मेले में कोरोना काल के बाद श्रद्धालुओं ने जबरदस्त खरीददारी करने के साथ-साथ मनोरंजन के साधनों का लिया आनंद

*पंचनद मेले में कोरोना काल के बाद श्रद्धालुओं ने जबरदस्त खरीददारी करने के साथ-साथ मनोरंजन के साधनों का लिया आनंद*

*आसमानी झूला विशेष रुप से जादूगर ने बिखेरे जलवे, मंदिर प्रबंध समिति ने जाकर लिया आनंद*

वीरेंद्र सिंह सेंगर 
पंचनद धाम औरैया।
पांच नदियों के संगम पर स्थित बाबा साहब मंदिर प्रांगण में लगे ऐतिहासिक धार्मिक और पौराणिक भव्य मेले में कोरोना काल के बाद इस वर्ष श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है।
बताते चलें कि इस ऐतिहासिक मेले में इस समय क्षेत्रीय लोगों का हुजूम उमड़ रहा है क्योंकि कोरोना काल में लोगों ने गाइडलाइन का पालन करते हुए मेले का विगत कई वर्षों से आनंद के साथ खरीदारी भी नहीं कर पाई, लेकिन इस बार सख्त और पुख्ता इंतजाम के बाद मेले में लगे तमाम तरह के मनोरंजन के साधन आसमानी झूला, जादू जंपी,रेल एवं अन्य तरीके के साधनों से प्रभावित होकर लोगों का हुजूम दिखाई दे रहा है वहीं मनोरंजन के साधनों से प्रभावित होकर बाबा साहब मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों ने भी इनका भरपूर आनंद लिया।

Post a Comment

0 Comments