किसान मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग में विधायक डॉ एम पी आर्य ने दी कार्यकर्ताओं को शिक्षा
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग में मुख्यवक्ता नवाबगंज विधायक डॉ एम पी आर्य का स्वागत सत्र के अध्यक्षता कर रहे किसान मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष राकेश गंगवार ने माला पहनाकर हल देकर की व मोर्चा के पदाधिकारियों ने की विधायक डॉ एम पी आर्य ने संघ विचार परिवार के विषय मे विस्तार से रखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में विस्तृत चर्चा की साथ ही कहा स्वयं सेवकों के द्वारा लगातार अपने राष्ट्र को परमवैभव पर पहुचाने का कार्य करते हैं समान विचार के लोगो को समानता के बारे में विस्तृत चर्चा की साथ ही भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री घनश्याम पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सर्वेशपाल ,भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामपाल गंगवार, सुंदरी मंडल अध्यक्ष शशी कपूर निवर्तमान सदस्य जिला पंचायत, किसान मोर्चा सुरजीत यादव , नीतीश उपाध्याय,सोहनलाल, जमुनाप्रसाद ,सर्वेश गंगवार, हरीश कश्यप, राहुल आदि लोग उपस्थित रहे
0 Comments