*बिना एसएमएस चल रहे हार्वेस्टर को कृषि विभाग ने कार्रवाई करते हुए पहुंचाया कोतवाली अजीतमल*

आप खबरें देख रहे हैं जनपद औरैया से वीरेंद्र सिंह सेंगर के साथ

स्लग,
*बिना एसएमएस चल रहे हार्वेस्टर को कृषि विभाग ने कार्रवाई करते हुए पहुंचाया कोतवाली अजीतमल*
एंकर,
 तहसील अजीतमल के अंतर्गत नेशनल हाईवे लालपुरा के पास दक्षिण दिशा की ओर कृषक रामगोपाल पुत्र लाल सिंह उर्फ हेत सिंह के खेत में एक कंबाइन मशीन जिसका नंबर यूपी 27 एबी 9318 बिना सुपरस्टार मैनेजमेंट सिस्टम के खेत में धान की कटाई कर रही थी मौके पर कृषि विभाग की टीम जिसमें ए डी ओ एजी राजेंद्र सिंह सेंगर व अन्य साथी मोहित चौधरी, प्रवीण कुमार ,राज कुमार पहुंचे तत्पश्चात कृषि विभाग के लोगों ने उप जिलाधिकारी को अवगत कराया मौके पर पुलिस को कंबाइन मशीन सुपुर्द की , पुलिस हार्वेस्टर मशीन को कोतवाली ले आई, कृषि विभाग के अधिकारियों ने उचित कार्रवाई करने की बात कही। हार्वेस्टर मशीन को पकड़े जाने के बाद कुछ किसान अजीतमल तहसील परिसर में एसडीएम अखिलेश कुमार से बात करने के लिए पहुंचे जहां उप जिलाधिकारी ने किसानों को समझाते हुए कहा कि कृषि विभाग की गाइडलाइन का पालन करें।

Post a Comment

0 Comments