कोल्ड स्टोर में छुपे खतरनाक कोबरा सर्प को देखकर मचा हड़कंप,सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू
शीत निद्रा में जाने के लिये सभी सर्प तलाश रहे है एक सुरक्षित ठिकाना -
सर्प मित्र डॉ आशीष त्रिपाठी (वन्यजीव विशेषज्ञ)
वीरेंद्र सिंह सेंगर
इटावा । सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बाबा कोल्ड स्टोर के लेबर रूम में छिपे कोबरा सर्प (स्पेक्टिकल कोबरा) को देखकर अचानक से हड़कंप मच गया। कोबरा सर्प देखकर कोल्ड स्टोर के मजदूर बेहद ही दहशत में आ गये। तभी सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी ने मात्र 2 मिनट में ही कोबरा को रेस्क्यू कर सभी मजदूरों को भय मुक्त कर दिया जो बेहद ही डरे हुये थे। मौके पर मौजूद मजदूर रामस्नेही ने बताया कि,शाम को में इसे देखकर मैं बेहद ही डर गया था और अभी तक डर से काँप रहा हूँ। शाम को मैंने इसे अपने ही कमरे में बैठे देखा था तब अपने मैनेजर मयंक वर्मा व मालिक श्री निवास वर्मा जी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे नगर पालिका परिषद इटावा के ब्रांड एम्बेसडर व मिशन स्नेक बाइट डेथ फ्री इंडिया के यूपी कोर्डिनेटर वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ आशीष त्रिपाठी ने बताया कि,यह एक 5 फ़ीट लम्बा नर स्पेक्टिकल कोबरा था जिसमें खतरनाक न्यूरोटॉक्सिक विष मौजूद होता है। सुरक्षित रेस्क्यू के बाद कोबरा सर्प को प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी अतुल कांत शुक्ला के निर्देशन में प्राकृत वास में ले जाकर छोड़ दिया गया। सर्पमित्र डॉ आशीष ने सभी लोगों से निवेदन भी किया है कि,अभी इस समय सर्पों का शीत निद्रा (हाइबरनेशन) में जाने का समय चल रहा है अतः (शीत रक्त वाले) सर्प अपने छुपने का एक सुरक्षित स्थान भी तलाश कर रहे है। और बेहद कष्ट में भी है क्यों कि इनका खून ठंडा हो रहा है जिसकी वजह से ये सभी इस समय सुस्त पड़े हुये हैं।अतः इस समय रात्रि में या कहीं भी अंधेरे में जाते वक्त आप सभी को भी बेहद ही सावधान रहने की आवश्यकता है कृपया घर मे पुराना समान रखे हुये एरिया में या घर के बाहर कहीं भी जूते पहनकर व टोर्च लेकर ही निकले, यदि कभी आपको इन पर पैर पड़ने से कभी दुर्भाग्य से कोबरा या करैत की बाइट हो भी जाये तो किसी झाड़ फूंक कर ढाक बजाने वाले ढोंगी या किसी सरसों पढ़ने वाले के पास बिल्कुल भी न जायें। घबराएं नहीं और बिना समय गंवाये ही उस पीड़ित व्यक्ति या महिला को जनपद के इमरजेंसी वार्ड में कमरा नम्बर तीन में ले जाकर तत्काल एडमिट करायें और जहरीले सर्पदंश के काटने पर सिर्फ एंटीवेनम ही लगवाये। जनपद इटावा में संस्था ओशन के द्वारा लोगो को लगातार ही जागरूक करने का ही अब एक बहुत बड़ा असर हो गया है कि, लोगो ने किसी भी प्रकार के सर्पों या वन्यजीवों को मारना ही छोड़ दिया है इससे पूर्व जनता में ऐसा बड़ा बदलाव बिल्कुल भी नही देखा गया था लेकिन अब जागरूकता के बाद सभी लोग सर्पमित्र डॉ आशीष को लगातार उनके नम्बर 7017204213 पर कॉल कर वन्यजीवों के दिखाई देने की सूचना देने लगे है। विदित हो कि, डॉ आशीष जनपद में पुलिस सेवा 112 व वन विभाग के सहयोग से लगातार वन्यजीव व सर्प संरक्षण के कार्य मे लगातार लगे हुये है। मजदूर रामस्नेही व उनके सभी साथियों ने कहा कि, डॉ आशीष के द्वारा कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद अब हमें बिल्कुल भी डर नही लग रहा है हम सभी सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी को खतरनाक सर्प से हम सबकी जान व उस सर्प की भी जान बचाने के लिये विशेष धन्यवाद देते है।
0 Comments