भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने भरी हुँकार
जनपद औरैया से देखिए संवाददाता वीरेन्द्र सिंह सेंगर की खास रिपोर्ट
स्लग,
उत्तर प्रदेश जनपद औरैया के ब्लॉक अछल्दा के अंतर्गत ग्राम नगला कले में भाकियू अराजनैतिक की पंचायत में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा
किसानों व समाजसेवियों को किया गया सम्मानित,
एंकर,
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की नगला कले में आयोजित जिला स्तरीय पंचायत में किसानों की खाद बीज आदि विभिन्न समस्याओं पर चर्चा किए जाने के साथ समस्याओं के निराकरण के लिए आर पार की लड़ाई लड़ने की भी हुंकार भरी गई और किसानों व समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया।
जनपद में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की किसान पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू के जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि ट्रैक्टर ट्रॉली किसानों के कृषि समेत विभिन्न समस्याओं के निराकरण का प्रमुख साधन है इसके बावजूद सरकार ने ट्रैक्टर ट्राली पर प्रतिबंध लगाकर किसानों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। सरकार द्वारा कटीले तारों पर रोक लगाने से किसानों की फसलें आवारा जानवरों से बच नहीं सकेंगी। उन्होंने कहा कि इस समय किसानों को खाद बीज की बड़े पैमाने पर जरूरत है किंतु खाद की भीषण किल्लत से किसान जूझ रहे हैं किसानों को डीएपी के साथ मनमाने रुपए वसूल कर नैनो नामक रसायन दिया जा रहा है जो किसानों की फसलों के लिए लाभकारी साबित नहीं हो रही है। किसानों को फसल का वाजिब मूल्य भी नहीं मिल रहा है। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि सरकार से ज्यादा अधिकारी भ्रष्टाचार कर रहे हैं और यह अधिकारी किसानों के साथ सबसे अधिक दिक्कतें पैदा कर उनका अपमान भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के हित की पार की लड़ाई लड़ने को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक पूरी ताकत से तत्पर है।
0 Comments