दिव्यांग सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत आज नवाबगंज ब्लॉक में नवाबगंज विधायक डॉ एम पी आर्य जी एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ आशुतोष गंगवार जी ने 36 दिव्यांग जनों को माला पहनाकर, मिठाई खिला कर ट्राइसाइकिल का वितरण किया इस अवसर पर मा विधायक डॉ आर्य जी ने दिव्यांगजनो को समाज के मुख्य धारा में जोड़ने हेतु भारत सरकार की अनोखी पहल के तहत सभी दिव्यांगो मदद करने की अपील की ।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर आशुतोष गंगवार जी ने सहायक उपकरण वितरण योजना के तहत ट्राई साइकिल, कान की मशीन, ब्लाइंड स्टीक, बैशाखी, कृतिम हाथ-पैर एवं मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल* इसके लिए *1- आधार कार्ड,2 आय, 3 जाति, 4- विकलांग प्रमाण पत्र ,5 दो फ़ोटो* लेजाकर जनसेवा केंद्र पर जाकर उपकरण के लिए ऑनलाइन करवा लें साथ ही *UDID कार्ड* के लिए *ऑनलाइन जनसेवा केंद्र पर करवा लें* फिर सोमवार को जिला अस्पताल पर जाकर बनवा ले UDID कार्ड बन जाने के बाद आय जाति एवं अन्य प्रमाणपत्र ले जाने की आवश्यकता नही है और बस पर *निःशुल्क यात्रा* भी कर सकते है इस जानकारी को सभी दिव्यांगो तक पहुंचने की अपील की।।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा नितिश उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा जी, राजीव गंगवार जी, शशी कपूर जी, सरजू सिंह जी, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी योगेश पांडे जी, बीडीओ नरेन्द्र गंगवार जी, एडीओ मुकेश रस्तोगी,एडीओ समाज कल्याण राजेश आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं दिव्यांग जन उपस्थित रहे
0 Comments