यूपी के जनपद पीलीभीत में भाजपा सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिले राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के द्वारा इंडियन राइस मिल में ओवरस्टॉक होने की सूचना पर मारा गया छापा, निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने इंडियन राइस मिल को कराया सील,

यूपी के जनपद पीलीभीत में भाजपा सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिले राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के द्वारा इंडियन राइस मिल में ओवरस्टॉक होने की सूचना पर मारा गया छापा, निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने इंडियन राइस मिल को कराया सील,क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों एवं धान व्यापारियों की सहभागिता उजागर।दोषियों पर F.i.r. को अधिकारी पहुंचे कोतवाली जहानाबाद,जिलेभर के राइस मिलर्स में मचा हड़कंप।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत

जनपद पीलीभीत कि तहसील अमरिया क्षेत्र के ग्राम निसरा में स्थित इंडियन राइस मिल में आज उत्तर प्रदेश सरकार में भाजपा के गन्ना विकास एवं चीनी मिले राज्यमंत्री एवं सदर विधायक संजय सिंह गंगवार के द्वारा इंडियन राइस मिल में ओवर स्टाक की सूचना मिलने पर छापा मारा गया है।राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के द्वारा छापामार कार्रवाई के दौरान काफी अनियमितताएं सामने आई जिस पर मौके पर मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को इंडियन राइस मिल को सील करने के आदेश दिए गए।आपको बताते चलें देर शाम काफी मशक्कत के बाद सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार व प्रशासनिक टीम के द्वारा इंडियन राइस मिल को सील कर दिया गया है।मीडिया को जानकारी देते हुए सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार के द्वारा बताया गया है राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के द्वारा छापामार कार्रवाई के दौरान मिले निर्देश पर इंडियन राइस मिल को सील किया गया है।राइस मिल में ओवरस्टॉक मिला है।क्षेत्र के धान क्रय केंद्र भी इसमें शामिल है जांच की जा रही है दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।वही विपणन अधिकारी जय सिंह के द्वारा दिए गए शिकायत पत्र पर थाना जहानाबाद में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। हालांकि मीडिया को विपणन अधिकारी जय सिंह के द्वारा इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दी जा रही है।कहीं ना कहीं इस मामले में अधिकारियों की मिलीभगत उजागर हो रही है।

Post a Comment

0 Comments