गतिविधियों और खेल खेल में छोटे बच्चों को सिखाने और स्कूल में आनंददायक वातावरण बनाना जरूरी
प्राथमिक विद्यालयों मे नोडल शिक्षकों की तीन दिवसीय T L M कार्यशाला आज खंड शिक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ के उद्बोधन के साथ संपन्न हो गई | इस कार्यशाला में तीन दिनों तक प्रशिक्षकों ने नोडल शिक्षकों से विभिन्न प्रकार के शिक्षण अधिगम सामग्री बनवाई | स्टोरी कार्ड,भाषा बोर्ड ,लोगो ग्राफिक पठन, वाक्य पट्टी, संख्या चार्ट दूर-पास कम ज्यादा की समझ, डाटा हैंडलिंग, क्रमबद्धता और चरणबध्दता मुखौटा और पपेट निर्माण इत्यादि का निर्माण कराया गया | 50-50 के बैच में 100 शिक्षकों प्रशिक्षण कराया गया |
खंड शिक्षा अधिकारी और A R P के मार्गदर्शन में 10 प्रशिक्षण कर्ताओं द्वारा प्रशिक्षण दिया गया | प्रशिक्षण के अंत मे शिक्षकों को समवेत संबोधित करते हुए त्रिलोकी नाथ ने शिक्षण में TLM के महत्ता बताते हुए कहा कि छोटे बच्चे अपने परिवेश से मूर्त वस्तुओं से ज्यादा सीखते हैं इसलिए प्रारंभिक कक्षाओं में वो प्रक्रिया अपनाने की आवश्यकता है जिससे वो शीघ्र सीख सकें और विद्यालय में आनंददायक वातावरण महसूस कर सकें |आप लोगों ने बहुत मेहनत से TLM निर्माण सीखा है और मुझे विश्वास है कि सभी इसको अपने विद्यालयों में लागू करेंगे जिससे हम निपुण लक्ष्यों को पा सकेंगे| अल्पना गुप्ता,आशीष सिंह,अक्षय सिंह, स्वतंत्र प्रकाश, सुनील,बांधूराम, विनीता, सगीर अहमद,आरती गंगवार, कोमल गंगवार, राखी गंगवार,दिनेश, दीप वर्मा प्रशिक्षण कर्ता में शामिल रहे और शशांक,अभिषेक ने सहयोग दिया| छायाकन दीप वर्मा ने किया| A R P अरशद फारूक ने स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम के बारे मे बताया | अंत में खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रशिक्षणकर्ताओं और कार्यालय स्टाफ का धन्यवाद दिया |
0 Comments