ग्राम चौपाल
ग्राम की समस्या, ग्राम में समाधान
नवाबगंज विकासखंड में गांव की समस्या ,गांव में समाधान कार्यक्रम के तहत ग्राम कमुआ, हरहरपुर, बकैनिया में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया ग्राम चौपाल में विधायक एमपी आर्य ,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ आशुतोष गंगवार, खंड विकास अधिकारी नरेंद्र गंगवार, एडीओ पंचायत मुकेश रस्तोगी ,एडीओ एग्रीकल्चर मुनीश ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य लेखराज गंगवार, प्रधान संघ अध्यक्ष लाल बहादुर गंगवार, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राममोहन गंगवार जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अहमदाबाद बबलू गंगवार, मंडल अध्यक्ष सुंदरी शशि कपूर, सचिव अमित दंगल ,अमित कुमार, आकाश सागर, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरपाल ,त्रिमल, पूर्व प्रधान राजेंद्र गंगवार ,प्रधान कमुआ शरण गंगवार ,प्रधान बकैनिया इकरार अहमद ,प्रधान हरपुर नफीस अहमद, कार्यकर्ता एवं कर्मचारी गण ,क्षेत्रवासी गण उपस्थित रहे
चौपाल में प्रधानमंत्री आवासों का सत्यापन, गौ संरक्षण ,राशन कार्ड और चक मार्ग पैमाइश, मनरेगा, ग्राम निधि, वृद्धा पेंशन ,विधवा पेंशन ,किसान सम्मान निधि इत्यादि मुद्दों पर चर्चा हुई और ग्राम हरहरपुर में सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत नालिया सोक पिट , डस्ट बिन,E रिक्शा, कंपोजिट पिट आदि कार्यों की प्रगति का मुआयना करा, साथ में सभी समस्याओं को सुनकर तुरंत उनके निस्तारण के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए ,
0 Comments