अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष एशियाई कैंसर सर्जन डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया का बरेली हुआ आगमन

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष एशियाई कैंसर सर्जन डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया का बरेली हुआ आगमन

 अनुराग शर्मा


 आज नाथ नगरी बरेली महानगर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष एशियाई कैंसर सर्जन डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया का आगमन हुआ! राजेंद्र नगर के एक कार्यकर्ता रविंद्र कुमार अग्रवाल के यहां विश्राम किया! प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों से भारत में हिंदुओं के उत्थान के लिए कार्य कर रहा हूं, अपने संगठन के कार्यकर्ताओं के माध्यम से पूरे भारत के हिंदुओं को जोड़ने के प्रयास के साथ ही अब वर्तमान में लगभग 20 लाख कार्यकर्ताओं की मेरी टोली है जो पूरे भारत देश में हिंदुओं के लिए काम करती है! मेरा लक्ष्य हिंदू ही आगे का है, भारत सरकार असम और पश्चिम बंगाल से मुस्लिम घुसपैठियों को बाहर करे,समान नागरिक संहिता, जनसंख्या नियंत्रण कानून का नियम लागू करें, यह हमारी मांग है!
इस दौरान अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री व बरेली के प्रभारी अर्पित भामाशाह एडवोकेट,संगठन मंत्री हरेंद्र कुमार जिला,अध्यक्ष सानू, गंगवार,अरविंद्र दिवाकर, महिला परिषद की जिला अध्यक्ष कलावती राजपूत, रविंद्र कुमार अग्रवाल, विनोद शर्मा, मुकुट लाल गंगवार, अनिल कश्यप, प्रकाश मौर्य, आशु त्रिपाठी, नरेश गंगवार, हरीश कुमार सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

Post a Comment

0 Comments