श्रीरामचरितमानस पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में आजाद हिंदू सेना ने पुतला जला जताया रोष

श्रीरामचरितमानस पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में आजाद हिंदू सेना ने पुतला जला जताया रोष
बरेली। हिन्दुओं के पवित्र ग्रंथ श्रीरामचरितमानस पर स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा की गयी अभद्र टिप्पणी के बाद उनके सहयोगी भी सक्रिय हो गए हैं और अपने नेता के बचकाने बयानों का समर्थन कर रहे हैं वही आजाद हिन्दू सेना आक्रोशित हैं जिसमें विरोध में आजाद हिंदू सेना द्वारा एसपी नेता स्वामी प्रसाद मौर्या का पुतला दहन पटेल चौक पर किया गया जिसमें सभी आजाद हिंदू सेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं कई और हिंदू लोगों ने इस घटना पर अपना रोष जताया और सरकार से आह्वान किया कि ऐसे धर्म विरोधी बोलने वालों को मुंहतोड़ जवाब दे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर ने कहा कि किसी भी कीमत पर हमारे धार्मिक ग्रंथों का ये अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हिंदू जितना सहनशील है उतना ही धार्मिक भी है हमे हमारे ग्रंथों ने ही ये सिखाया है कि किसी भी धर्म का अपमान मत करो पर अपने धर्म पर बात आ जाए तो शस्त्र उठाओ हमारे भगवानों के हाथों में भी हथियार रहते हैं, इसलिए आज सिर्फ़ पुतला जलाया है ये चेतावनी है कि संभल जाएं अपने लोगों को समझाएं और बयान वापस लें, अन्यथा उग्र आन्दोलन होगा। 
पुतला दहन कार्यक्रम में  आजाद हिंदू सेना के राष्ट्रीय प्रमुख अमित राठौर आजाद , आरजेबाईएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज , रवि शंकर खटीक राष्ट्रीय महासचिव  दीपक पाठक , दीपू यादव , पंकज ठाकुर , मिथुन चौधरी ,गुरमीत सिंह , बाबा लहरी ,  जीतू देवनानी संजू भैया हरजीत सिंह लाली  आर्यन रस्तोगी , आदित्य तिवारी , शिवा ठाकुर , मनीष पाठक , व अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments