*दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन*
नेहरू युवा केंद्र बरेली और विवेकानंद युवा विकास समिति के तत्वाधान में दो दिवसीय ग्राम/संकुल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ आशुतोष गंगवार जी की उपस्थिति में विभिन्न800,200,1600,400 दौड़ व भला फेंक, गोला फेंक, चक्का, लम्बी खूद खेलों का आयोजन हुआ। नेहरू युवा केंद्र बरेली की जिला युवा अधिकारी श्रीमती पुष्पा सिंह के दिशा निर्देश में आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अरुण देव के द्वारा किया गया। जिसमे बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें रिछोला किफायतुल्ला,मौजम नगला खालसा, मौजमनगला जागीर, हरहरपुर मटकली,नवाबगंज, ग्रेम की टीमों ने हिस्सा लिया जिसमे हरहरपुर मटकली की टीम
विजेता रही वहीं उपविजेता टीम मौजमनगला रही कार्यक्रम में सम्मानित करने के लिए मुख्य अतिथि डॉ आशुतोष गंगवार ने सभी खिलाड़ियों को मोमेंटो व टी शर्ट देकर सम्मानित किया और साथ ही खेल कूद के प्रति जागरूक व खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया ,साथ में मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा ,मंडल अध्यक्ष सरजू गंगवार ,प्रधान उत्तम, प्रधान प्रेमशंकर, प्रधान धर्मेंद्र एवं क्षेत्र वासी उपस्थित रहे
राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक अरुण देव एवं हरिओम गंगवार द्वारा मुख्य अतिथि को मोमेंटो देकर सम्मानित किया ।
विवेकानन्द युवा विकास समिति के सहयोग से ये आयोजन किया गया। सहयोगी युवा साथी ,पुष्पेंदर गंगवार,दीपक, औरंगजेब आदि युवा साथी
उपस्थित रहे
कार्यक्रम में मंच का संचालन मो. सलीम के द्वारा किया गया तथा रेफरी रोहित भी उपस्थित रहे।
0 Comments