14 फरवरी बलिदान दिवस मोमबत्तियां जलाकर मां भारती के वीर सपूतों को दी श्रृद्धांजलि

14 फरवरी बलिदान दिवस 
 मोमबत्तियां जलाकर मां भारती के वीर सपूतों को दी श्रृद्धांजलि 

आज ही के दिन पुलवामा में भारतीय सेना के ४० जवानों ने मातृभूमि की सेवा में अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।।
आज आज़ाद हिन्दू सेना, बरेली के तत्वावधान में स्थानीय पंकज अरोड़ा शहीद स्मारक,डी डी पुरम चौक पर तिरंगा फहराकर, मोमबत्तियां जलाकर मां भारती के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।।
साथ साथ आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए आज़ाद हिन्दू सेना के *वरिष्ठ हिंदूवादी नेता श्री* *दिवाकर आर्य* ने कहा कि पश्चिमी सभ्यता की चकाचौंध वेलेंटाइन डे में भ्रमित युवा पीढ़ी को यह संदेश दिया है कि वतन परस्ती, स्वाभिमान और शहीदों की शहादत से बड़ा कोई दिवस नहीं हो सकता ।।
श्रद्धांजलि सभा का नेतृत्व कर रहे आज़ाद हिन्दू सेना के *राष्ट्रीय* *अध्यक्ष अमित राठौर* ने कहा कि हमारा उद्देश्य भटकी हुई युवा पीढ़ी को रास्ते पर लाना और अपने देश, धर्म -समाज, राष्ट्रवाद का ज्ञान कराना है ।।
पुलवामा हमले में शहीद इस राष्ट्रवाद का प्रचंड उदाहरण है ।।
आज की श्रद्धांजलि सभा में अमित राठौर, दिवाकर आर्य,कमल राणा,दुषेन्द्र सिंह, आर्यन रस्तोगी, अंजलि गौड़, ज्योति नंदकिशोर, आयुष तिवारी,राजीव गौड़,वीरु राजपूत,मंयक जौहरी, प्रमोद गुप्ता, अंकित सक्सेना,अंकुर त्रिपाठी,रमेश बोरा,वीषू शर्मा, हर्षित रस्तोगी, ललित कश्यप,दक्षू ठाकुर, हिमांशु कठेरिया, सहित तमाम राष्ट्र भक्तों ने मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Post a Comment

0 Comments