आज दिनांक 27/02/28 को ब्लाक स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन ब्लाक संसाधन केंद्र क्योल्डिया में किया गया जिसमे ब्लाक के प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय से प्रतिभाग किया गया प्रतियोगिता को दो स्तर में आयोजित की गई पहले स्तर में एक स्क्रीन परीक्षा में सफल 11 बच्चो के बीच प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रश्नोत्तरी आयोजित की जिसमे उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपर की रीता ने 35 में से 28 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया उच्च प्राथमिक विद्यालय महोम्मदपुर के ही अंशिका ने 35 में से 26 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तृतीय स्थान पर उच्च प्राथमिक विद्यालय नरही के अभिषेक 35 में 25 अंक प्राप्त किए
उच्च प्राथमिक विद्यालय दलेल नगर के बच्चो ने द्वितीय स्थान जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रहलादपुर के बच्चो के तृतीय स्थान प्राप्त किया
प्रतियोगिता में खंड शिक्षा अधिकारी श्री त्रिलोकी नाथ जी द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए साथ ही बच्चो को एक्सपोजर विजिट पर चलने के लिए तैयार रहने के लिए कहा सभी बच्चो को मेहनत से पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया प्रतियोगिता का संचालन ARP संजीव सिंह द्वारा किया गया प्रतियोगिता में मुकेश,मनीष,राजेश कुशवाह, राकेश कुमार, योगेश अग्रवाल, ओम बाबू ,अनामिका सरिता, अंजू वंदना शर्मा प्रमोद अभिषेक भानू प्रताप,अमित कुमार सहित अनेकों शिक्षको द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया ।
0 Comments