पुलिस चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार

पुलिस चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत/****

पीलीभीत पुलिस के द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया है पुलिस अधीक्षक पीलीभीत अतुल शर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ पवित्र मोहन त्रिपाठी के दिशा निर्देशन में एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर प्रतीक दहिया के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्र में अपराध रोकने तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना जहानाबाद पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान आरोपी सोनू पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम खेड़ा थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत को थाना नवाबगंज जनपद बरेली से एक चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है।कोतवाल जहानाबाद प्रभाष चंद के द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया है उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस के साथ सोनू पुत्र प्रेमपाल गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 41 सीआरपीसी बाद 411 आईपीसी के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई करते हुए थाना नवाबगंज जिला बरेली को आवश्यक कार्रवाई हेतु अवगत कराया गया है।आगे की वैधानिक कार्यवाही थाना नवाबगंज जनपद बरेली पुलिस के द्वारा आरोपी के खिलाफ की जा रही है

Post a Comment

0 Comments