हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व

*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व*
जिला बरेली के विकासखंड भदपुरा के ग्राम पंचायत परशुरामपुर के मजरा महेशपुर शिव मंदिर पर हर साल की तरह इस साल भी बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया महेशपुर शिव मंदिर पर  हजारों की संख्या में लोग प्रसाद चढ़ाने आते हैं आपको बता दें कि महेशपुर में मंदिर पर काफी दूरदराज से लोग प्रसाद चढ़ाने आते हैं वहीं आपको बताते चलें कि शिव मंदिर पर एक मेले का आयोजन भी किया जाता है यह मेला काफी भारी होता है इस मेले में लोग काफी दूरदराज के आते हैं यह मेला जिले में सबसे बड़ा मेला कहा जाता है वहीं लोगों का कहना है कि जो भी इस शिव मंदिर पर मनोकामना मांगता है उसकी अवश्य पूरी होती है महेशपुर शिव मंदिर पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर एमपी आर्य भदपुरा ब्लाक प्रमुख रवि शंकर गंगवार बाल श्रम बोर्ड के सदस्य भुजेंद्र गंगवार ने प्रसाद चढ़ाया साथ ही शांति व्यवस्था को लेकर एसडीएम व क्षेत्राधिकारी नवाबगंज महेशपुर शिव मंदिर पर मौजूद रहे आपको बताते चलें कि महेशपुर शिव मंदिर मेला बड़े ही हर्षोल्लास व शांति पूर्वक मनाया गया वही शांति व्यवस्था को लेकर थाना क्योंलड़िया थाना अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला उप निरीक्षक महेश कुमार प्रवीण कुमार सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा साथ ही परशुरामपुर के प्रधान मो० रफीक जुल्फिकार खां उर्फ लल्ला खा दीनानाथ गंगवार राहुल दीपू आदि ग्राम प्रधान व क्षेत्र वासी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments