ब्लॉक प्रमुख डॉ आशुतोष गंगवार करेंगे माया अस्पताल में कुपोषित बच्चों का निःशुल्क इलाज
मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत ,ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति नवाबगंज बैठक ब्लॉक प्रमुख डॉ आशुतोष गंगवार की अध्यक्षता में हुई डॉ ऐ के गंगवार ने बाल संरक्षण अधिकारी संध्या जायसवाल से विभाग की योजनाओं के बारे में पूछा तो बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि 01 मार्च 2020 के बाद किसी बच्चे के माता पिता की सामान्य मृत्यु होने पर बच्चे को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य के अंतर्गत 2500 रुपये प्रति माह , एवं कोरोना में मृत्यु होने बाले माता पिता के कक्षा 09 पास छात्राओ को लैपटॉप वितरण किये जायेंगे साथ ही कन्या सुमंगला योजना के बारे में भी बताया बाल विकास परियोजना अधिकारी सुषमा राठौर ने बताया कि बाल संरक्षण समिति बैठक ग्राम पंचायत में हो रही हैं बैठक में कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर लाल पंजिका में दर्ज किए जा रहे है अपर शोध अधिकारी पी एस आनंद ने स्वास्थ्य विभाग के बारे में जानकारी दी ब्लॉक प्रमुख डॉ आशुतोष गंगवार ने कहा कि कुपोषित बच्चों के लिए माया अस्पताल में निःशुल्क इलाज होगा इस अवसर पर सुंदरी मंडल अध्यक्ष शशी कपूर ,खण्ड शिक्षा अधिकारी विवेक शर्मा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मुकेश रस्तोगी , ब्लॉक कर्मचारी सहित उपस्थित रहे
0 Comments