पीलीभीत के थाना गजरौला व एसटीएफ बरेली की संयुक्त टीम के द्वारा कार्यवाही कर गिरफ्तार किये नकली नोटों के सौदागर।

पीलीभीत के थाना गजरौला व एसटीएफ बरेली की संयुक्त टीम के द्वारा कार्यवाही कर गिरफ्तार किये नकली नोटों के सौदागर।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत/****

पीलीभीत पुलिस के द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया है एसटीएफ बरेली व थाना गजरौला पुलिस टीम के द्वारा संयुक्त रुप से नकली नोटों की खेप बाजार में खपाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा जनपद पीलीभीत व पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के निर्देशन में,अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधाकारी नगर सतीश चंद्र शुक्ल के पर्यवेक्षण तथा निरीक्षक एसटीएफ एवं कार्यवाहक थाना प्रभारी गजरौला वरि0उ0नि0 सदाकत अली के नेतृत्व में तलाशी अभियान चलाते हुये नकली नोटों के 04 सौदागरों को मय जाली करेंसी भारतीय मुद्रा के साथ कस्बा गजरौला स्थित माला मोड से पहले गिरफ्तार किया गया है।उक्त जाली करेंसी भारतीय मुद्रा की बरामदगी के संबंध में थाना गजरौला पर मु0अ0स0 0056/23 धारा 420/489बी/489सी/34 भादवि बनाम 1.मनोज गोलदार पुत्र निमाई गोलदार निवासी ग्राम भरतपुर पोस्ट व थाना न्यूरिया जनपद पीलीभीत 2.चितरंजन राय उर्फ टोनी उर्फ सोनू पुत्र मधूसूदन राय निवासी ग्राम टांडा विजैसी, न्यूरिया हुसैनपुर थाना न्यूरिया जनपद पीलीभीत 3.देवव्रत बाछाड़ पुत्र रंजीत बाछाड़ निवासी अशोक नगर थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर 4.संदीप राय पुत्र सुजित राय निवासी वार्ड न0 1 गली न0 5 मुखर्जी नगर जगतपुरा रूद्रपुर जनपद ऊधम सिंह नगर के खिलाफ पंजीकृत किया गया है।सभी आरोपियों को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।पुलिस के द्वारा आगे बताया गया है नकली नोटों की तस्करी करने का मंतव्य व तरीका आरोपियों के द्वारा नकली नोट (जाली करेंसी भारतीय मुद्रा) पश्चिम बंगाल से लाकर बाजार में असली के रुप में चलाकर लाभ अर्जित किया जाता है।गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामदगी के संबंध में पुलिस के द्वारा बताया गया है आरोपित मनोज गोलदार से – 5000/- रुपये जाली भारतीय मुद्रा 500-500 के दस नोट व दो अदद मोबाइल फोन
2.चितरंजन राय उर्फ टोनी से – 3500/- रुपये जाली भारतीय मुद्रा 500-500 के सात नोट व दो मोबाइल फोन,3.देवव्रत बाछाड़ से – 1500/- रुपये जाली भारतीय मुद्रा 500 के दो नोट व 100 के पाँच नोट व दो मोबाइल फोन4.संदीप राय से – 01 अदद सैमसंग मोबाइल फोन किए गए हैं तथा सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसटीएफ फील्ड इकाई बरेली 
वरि0उ0नि0 सदाकत अली – कार्यवाहक थाना प्रभारी,उ0नि0 जबर सिंह –थाना गजरौला,का0 1367 जयबाबू – थाना गजरौला
5.का0 288 आशु कुमार – थाना गजरौला शामिल रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments