आज दिनांक 17/03/28 को ग्राम पंचायत अल्हैया विकास खंड भदपुरा में विकास कार्यों की समीक्षा हेतु प्राथमिक विद्यालय अल्हैया में मुख्य विकास अधिकारी महोदय की उपस्थित में चौपाल का आयोजन हुआ इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा प्राथमिक विद्यालय में शैक्षिक गुणवकता का आंकलन किया गया उनके द्वारा कक्षा 2 व 3 में बच्चो को दो अंकीय जोड़ तथा घटाने के सवाल श्यामपट पर दिए गए था स्वयं ही बच्चो का चुनाव कर उनसे सवाल हल करने के लिए कहा गया जिनको बच्चो ने बड़ी सरलता से हो किया जिस पर महोदय के द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया,उनके द्वारा विद्यालय के कायाकल्प के कार्य की समीक्षा की गई UPS अल्हैया में MDM भोजन की गुणवक्ता को चखकर मूल्यांकित किया गया, फल दुध वितरण के संबंध में बच्चों से विस्तार में जानकारी ली गई तथा बच्चों से शैक्षिक संवाद किया ।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दोनों विघालयो के कार्य की प्रसंशा की ग्रीन बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए गए दोनो विद्यालय के बच्चे मुख्य विकास अधिकारी महोदय से संवाद करने में उत्साहित रहे इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी श्री त्रिलोकी नाथ विभाग का नेतृत्व करते रहे उनके द्वारा विद्यालय के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की गई इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक माननीय एमपी आर्य जी ग्राम पंचायत अल्हैया की ग्राम प्रधान श्रीमती कृष्णा गंगवार समाजसेवी श्री भानु गंगवार आदि लोग मौजूद रहे
ग्राम अल्हैया के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज शिक्षक राजेश सिंह तथा सुशील तंवर की विशेष भूमिका रही।
0 Comments