आज दिनांक 24/03/23 को विकास खंड भदपुरा में प्राथमिक विद्यालय भदपुरा में ब्लाक स्तरीय चौपाल का आयोजन खंड विकास अधिकारी द्वारा कराया गया

आज दिनांक 24/03/23 को विकास खंड भदपुरा में प्राथमिक विद्यालय भदपुरा में ब्लाक स्तरीय चौपाल का आयोजन खंड विकास अधिकारी द्वारा कराया गया बैठक में मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि प्रमुख विकास खंड श्री रवि शंकर गंगवार जी द्वारा विकास खंड के विकास कार्यों की समीक्षा की गई बेसिक शिक्षा विभाग का प्रतिनिधित्व कर रहें खंड शिक्षा अधिकारी श्री त्रिलोकी नाथ द्वारा जन समुदाय को विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया उनके द्वारा बताया गया की निपुण भारत मिशन विभाग की अत्यंत महत्वपूर्ण मिशन है जिसमे प्रत्येक कक्षा के अनुसार निर्धारित लक्ष्यों को प्रत्येक बच्चे को प्राप्त करना होगा इसके लिए शिक्षको को ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण पूर्व में ही दिया जा चुका है 1 अप्रैल से सभी विद्यालयों में प्रत्येक कक्षा कक्ष में निपुण लक्ष्य आधारित निपुण तालिकाओं को चस्पा किया जाएगा जिसे जन समुदाय तथा अभिवावकों को इसके जानकारी मिल सकेगी तथा प्रत्येक बच्चें की प्रगति अभिवावकों तक साझा की जाएगी उन्होंने बताया की नवीन सत्र के प्रारंभ में ही बच्चों को नवीन पुस्तके प्राप्त करा दी जाएगी इसके लिए ब्लाक स्तर से पुस्तकों को विद्यालय स्तर तक भेजने का कार्य तेजी से हो रहा है DBT के अंतर्गत अप्रैल माह में ही बच्चों के अभिवावकों के खातों में ड्रेस जूते मोजे, बैग तथा स्वेटर क्रय करने हेतु धनराशि का प्रेषण किया जायेगा 
नवीन सत्र की समीक्षा करते हुए ब्लाक प्रमुख श्री रवि शंकर गंगवार द्वारा विद्यालय में नवीन सत्र के वितरण हेतु उपलब्ध पुस्तकों का मूल्यांकन किया था वितरण का शुभारंभ किया जन समुदाय से अपने अपने बच्चो का  अधिक से अधिक नामांकन बेसिक विद्यालयों में कराने की अपील की  साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी श्री त्रिलोकी नाथ की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए ब्लाक को शीघ्र ही निपुण ब्लाक बनाने का निर्देश दिया 
इस चौपाल में ग्रामीणों जन समुदाय एडीओ पंचायत श्री रंजीत सिंह ग्राम प्रधान, संकुल शिक्षक राजेश कुमार पंचम लाल पत्रकार बंधु आदि उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments