नवाबगंज विकासखंड के ब्लॉक सभागार में निपुण भारत कार्यक्रम के तहत हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम आयोजित किया गया

नवाबगंज विकासखंड के ब्लॉक सभागार में निपुण भारत कार्यक्रम के तहत हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ आशुतोष गंगवार एवं जिला अध्यक्ष भाजपा पवन शर्मा जी की रही,
 कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल वाटिका एवं पोषण के द्वारा बच्चों के विकास के बारे में चर्चा हुई, इसके अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में कायाकल्प के अंतर्गत टाइली करण, दिव्यांग शौचालय,स्मार्ट क्लास प्रोजेक्टर और कंप्यूटर लैब की स्थापना, इसके अलावा हर स्कूल में बच्चों के खेलने- कूदने का सामान और ओपन जिम का निर्माण कराने के निर्देश दिए और जिन अध्यापकों ने शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य किया- उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया, कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र शाक्य ,खंड शिक्षा अधिकारी विवेक शर्मा, जिला महामंत्री वीरपाल गंगवार ,जिला मंत्री राहुल साहू,ऐ आर पी पूजा शर्मा, राजेंद्र पटेल ,सुमेर लाल, दाल चंद्र यादव ,सुरेंद्र सिंह  धरम वीर ,अनिल गंगवार ,अमित गंगवार आदि उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments