नवाबगंज विकासखंड के ब्लाक परिसर में आज रोजगार मेले का आयोजन किया गया
नवाबगंज विकासखंड के ब्लाक परिसर में आज रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विधायक डॉक्टर एमपी आर्य एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ आशुतोष गंगवार जी उपस्थित रहे ,जिसमें नोएडा एवं गुड़गांव से आई कंपनियों ने दूर दूर से आए बेरोजगारों को इंटरव्यू लिए जिसमे से कुछ मेघावियो को जॉब दी जॉब पाकर बेरोजगारों के चेहरे खुशी से झूम उठे इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज प्रतिनिधि डॉ गंगवार ने युवाओं को मेहनत से नौकरी करने का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक नवाबगंज डॉ आर्य ने युवाओं को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी।। इस अवसर पर बीडीओ महेश चंद्र शाक्य, एडीओ मुकेश रस्तोगी ओसवाल , महिंद्रा आदि कंपनियों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
0 Comments