अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के तरफ से बरेली में हेल्थ कैंप का आयोजन
आज बुधवार को अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के तरफ से बरेली में हैल्थ कैंप का आयोजन किया गया जिसमे बहुत से मरीजों को डॉक्टर के जरिए देखा गया और फ्री में दवा को दिया गया।
कैंप का उद्घाटन बरेली गवर्मेंट हॉस्पिटल के सी एम ओ और उनके साथ रॉयल सिटी हॉस्पिटल कि डायरेक्टर डाक्टर स्नेहा सिंह ने किया उनके अलावा वहां पर एम बी बी एस डाक्टर डॉक्टर विष्णु यादव, डॉ पंकज सिंह, डाक्टर अनिल गंगवार और सुमन भी मौजूद रहे।
आपको बताते चले के अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन बरेली के अन्दर स्ट्रीट वेंडर पर उनके लाइवलीहुड ग्रोथ को लेकर काम कर रही है l
अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के क्लस्टर मैनेजर मोहम्मद फरहान ने कैंप के अन्दर आए सभी स्ट्रीट वेंडर को डिजिटल पेमेंट, पी एम स्वनिधि स्कीम, श्रम कार्ड, फाइनेंशियल लिट्रेसी, और हैल्थ के बारे में अवेयर किया। कैंप के अन्दर अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन कि टीम अमन सिंह, सफी अशरफ, फरहान यूसुफ , रजनी गंगवार, प्रीति, इनके अलावा बहुत सारे स्ट्रीट वेंडर मौजूद रहे।
0 Comments