नवाबगंज विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय लावा खेड़ा तालिब हुसैन में निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण एवं वार्षिक परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम ,

नवाबगंज विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय लावा खेड़ा तालिब हुसैन में निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण एवं वार्षिक परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम ,
साथ में ही निपुण भारत योजना के अंतर्गत बच्चों को निपुण बनाने वाले अध्यापकों को पुरस्कृत किया गया

 और टेबल टेनिस में प्रदेश स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉक्टर एमपी आर्य एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ आशुतोष गंगवार जी की भूमिका रही, लावा खेड़ा तालिब हुसैन का उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा का स्तर बहुत ही अच्छा है ,यहां के अध्यापक और अध्यापिका  अपने छात्र छात्राओं को बहुत ही अच्छे से शिक्षा ग्रहण करवाते हैं एवं उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज श्री विवेक मिश्रा ,राजीव गंगवार ,शिक्षिका प्रज्ञा गंगवार, शिक्षक सौरव कटियार ,अर्पण गंगवार ,प्रतिभा गंगवार एवं बहुत से शिक्षक शिक्षिका और छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बंधु उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments