नौगवा नबीनगर में हर तरफ फैला भ्रष्टाचार , ग्राम प्रधान मुन्नालाल ने जमकर किया फर्जीवाड़ा

*नौगवा नबीनगर में हर तरफ फैला भ्रष्टाचार , ग्राम प्रधान मुन्नालाल ने जमकर किया फर्जीवाड़ा*
ताजा मामला ब्लाक बिलसंडा की ग्राम पंचायत नोगवा नबीनगर का है जहां पर ग्राम प्रधान मुन्नालाल ने वित्तीय वर्ष 2021 22में तत्कालीन पंचायत सचिव अभिषेक वर्मा के साथ जमकर फर्जीवाड़ा किया जिसमें 2 ठेली खरीद कार्य के नाम पर ₹47000 की धनराशि का भुगतान पीके कॉन्टैक्टर एंड सप्लायर को करवाया गया जबकि एक ठेली की कीमत बाजार में 12000 से ₹14000 है जबकि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव द्वारा ₹23500 की दर से भुगतान करवा कर सरकारी धनराशि को ठिकाने लगाया गया है यह भुगतान प्रशासनिक व्यय वर्क आईडी पर करवाया गया है। प्रशासनिक व्यय के अंतर्गत ही जानकी नाथ बाबा इंटरप्राइजेज के नाम लेबर पेमेंट के रूप में₹34200 की दर से तीन भुगतान करवाए गए हैं कुल मिलाकर ₹102600 की धनराशि का भुगतान जानकी नाथ बाबा इंटरप्राइजेज के नाम लेबर पेमेंट के रूप में करवाया गया है। हैंडपंप रिबोर कार्य के लिए मिश्रा आनंद स्टोर के नाम 25600 तथा भारत इंटरप्राइजेज के नाम ₹34300 की धनराशि का भुगतान करवाया गया। सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य के लिए गजेंद्र सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल के नाम ₹50000 की धनराशि का भुगतान करवाया गया है जबकि पुरानी वर गाड़ी पर वित्तीय वर्ष 2022 23 में जयसवाल सैनिटरी एंड बिल्डिंग मैटेरियल स्टोर के नाम ₹106370 की धनराशि का भुगतान करवाया गया है। वित्तीय वर्ष 2022 23 में सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य की नई वर्क आईडी पर लेबर मटेरियल के लिए 97174 रुपए की धनराशि का भुगतान करवाया गया है जबकि सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य की वर्क आईडी पर ही जय भोले स्वयं सहायता समूह के नाम ₹4500 की धनराशि का भुगतान करवाया गया है। जबकि सामुदायिक शौचालय की स्थिति बहुत खराब है बहाना तो अभी तक विद्युत कनेक्शन करवाया गया है और शौचालय के जो टैंक बनवाए गए थे उनमें बरसात के समय मिट्टी भर गई है जिससे शौचालय चालू हालत में नहीं है उसके बाद भी केयरटेकर को लगातार भुगतान करवाया जा रहा है जबकि केयरटेकर के स्थान पर कभी कबार उसका पति शौचालय खुलने आता है ग्राम पंचायत में दो दिव्यांग शौचालयों का निर्माण कार्य करवाया गया था वह भी आधे अधूरे पड़े हैं शौचालय में जो रैंप बनवाए गए थे बस 2 महीने में ही टूट गए हैं शौचालय में अभी तक टैंक नहीं लगवाए गए हैं सिर्फ थैंक्यू नाम पर ईटों का टैंक बनवा दिया गया है जबकि दोनों दिव्यांग शौचालय निर्माण कार्य के नाम पर ₹200000 से अधिक की धनराशि का भुगतान करवाया गया है। ग्राम पंचायत में पंचायत भवन में मिट्टी भराव कार्य के नाम पर ग्राम प्रधान द्वारा अपने परिवार के व्यक्तियों को ही ₹73960 की धनराशि का भुगतान करवाया गया है जिसमें सबसे अधिक भुगतान राजू कुमार के नाम करवाया गया है ग्राम पंचायत में कराए गए सभी विकास कार्यों में लेबर और मिस्त्री के लिए राजू कुमार अरविंद कुमार आदि लोगों को अधिकांश भुगतान करवाया गया है वित्तीय वर्ष 2022 23 में पंचायत सचिव इबरार की मिलीभगत से अधिकांश कार्यों में फर्जीवाड़ा किया गया है अगर ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की सही ढंग से जांच करवाई जाए तो ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के अलावा ब्लॉक के कई अधिकारियों की भी गर्दन फसना तय है। अब देखना यह है कि भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान मुन्नालाल और पंचायत सचिव इबरार की जांच करवा कर उच्च अधिकारियों द्वारा कुछ कार्रवाई की जाएगी या फिर ग्राम पंचायत में ऐसे ही भ्रष्टाचार होता रहेगा


छेदा लाल पीलीभीत

Post a Comment

0 Comments