कार्यालय बरेली विकास प्राधिकरण बरेली।
आज दिनांक 25-03-2023 को प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा लाल फाटक बदायॅू रोड, बुखारा मोड़ पर 05 अवैध कालोनियों के विरूद्व चला प्राधिकरण का बुलडोजर।
बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा आज दिनांक-25.03.2023 को निम्नलिखित अवैध कालोनियों के विरूद्व की गयी ध्वस्तीकरण कार्यवाही:-
1. श्री प्रमोद साहू व अन्य द्वारा आई0टी0बी0पी0 बदायॅू रोड पर क्लासिक सिटी नाम से 20 बीघा क्षेत्रफल में स्थित कालोनी में 02 निर्माणाधीन भवन, सड़क, नाली, गेट एवं साइट आॅफिस का निर्माण/विकास कार्य बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के किया जा रहा था।
2. श्री वरूण कोरी व अन्य द्वारा बदायॅू रोड पर लगभग 5000 वर्गमी0 क्षेत्रफल पर अवैध कालोनी विकसित कर सड़क, विद्युत पोल, बाउन्ड्रीवाल, साइट आॅफिस आदि का निर्माण/विकास कार्य किया जा रहा था।
3. श्री राम भरोसे लाल व अन्य के द्वारा आर0बी0एम0आई0 के सामने लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में नवनिर्मित अवैध कालोनी का निर्माण/विकास कार्य करते हुए सड़क, भूखण्डों का चिन्हाॅकन, साइट आॅफिस आदि का निर्माण कार्य किया जा रहा था,
4. श्री प्रमोद साहू एवं अन्य के द्वारा बुखारा मेन रोड पर फैक्ट्री के समीप स्थित लगभग 20 बीघा भूमि पर, साइट आॅफिस, नाली, सड़क, भूखण्डों का विभाजन आदि का निर्माण/विकास कार्य बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के किया जा रहा था।
5. श्री राम भरोसे लाल व अन्य द्वारा बुखारा रोड पर फैक्ट्री के सामने लगभग 25 बीघा क्षेत्रफल में सड़क, प्लाटिंग बाडन्ड्रीवाल, मैन गैट आदि का निर्माण/विकास कार्य किया जा रहा था।
उक्त अवैध कालोनियों के विरूद्ध उ0प्र0 नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए प्राधिकरण के सहायक अभियन्ता, श्री अनिल कुमार अवर अभियन्तागण श्री अजय कुमार शर्मा, श्री रमन अग्रवाल, श्री एस0के0 सिंह आदि एवं प्रवर्तन टीम के द्वारा आज दिनांक 25-03-2023 को 05 अवैध कालोनियों के विरूद्व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा जन सामान्य को सचेत किया जाता है कि किसी भी प्रकार की सम्पत्ति खरीदते समय विक्रेता से मानचित्र स्वीकृति सम्बन्धी अभिलेख माॅग कर यह सुनिश्चित कर लें कि उनके द्वारा खरीदी जा रही सम्पत्ति नियमानुसार प्राधिकरण से स्वीकृत है।
फोटो देखें।
धीरेंद्र सिंह ब्यूरो चीफ बरेली
0 Comments