आज दिनांक 1/04//23 को ब्लाक स्तरीय क्षेत्र पंचायत बैठक में मुख्य अतिथि माननीय विधायक डा. एम. पी.आर्य, ब्लाक प्रमुख श्रीमती रश्मि गंगवार , सांसद प्रतिनिधि रवि शंकर गंगवार,

आज दिनांक 1/04//23 को ब्लाक स्तरीय क्षेत्र पंचायत बैठक में मुख्य अतिथि माननीय विधायक डा. एम. पी.आर्य, ब्लाक प्रमुख श्रीमती रश्मि गंगवार , सांसद प्रतिनिधि रवि शंकर गंगवार, बाल श्रमबोर्ड भारत सरकार के सदस्य श्री भुजेंद्र गंगवार बीडीओ भदपुरा,सभी ग्राम प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत की उपस्थिति में खंड शिक्षा अधिकारी श्री त्रिलोकी नाथ के नेतृत्व में  स्कूल चलो अभियान 2023  24 का शुभारंभ हुआ इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विभागीय योजनाओं तथा छात्र छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं को जान समूह के साथ साझा किया गया तथा जन समुदाय से विकास खंड के सभी 6 से 14 वर्ष के बच्चो का शत प्रतिशत नामांकन परिषदीय विद्यालयों में करने तथा उन्हें नियमित विद्यालय भेजने का आग्रह किया मुख्य अतिथि तथा सम्मानित मंच ने बच्चो नवीन सत्र की पुस्तकों का वितरण किया गया मुख्य अतिथि माननीय विधायक डा. एम.पी. आर्य द्वारा समुदाय से अधिक से अधिक नामांकन विद्यालयों में करने का अनुरोध करते हुए बुनियादी शिक्षा ही प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है शिक्षा से ही देश के लिए योग्य श्रेष्ठ नागरिकों का सृजन होता है 
ब्लाक प्रमुख श्रीमती रश्मि गंगवार ने उपस्थित जन समूह से शत प्रतिशत नामांकन करने का अनुरोध किया 
सांसद प्रतिनिधि रवि शंकर गंगवार द्वारा जन समुदाय से  स्कूल चलो अभियान को एक आंदोलन बना कर प्रत्येक बच्चें को विद्यालय भेजने हेतु अपील की गई 
सांसद प्रतिनिधि रवि शंकर गंगवार द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी श्री त्रिलोकी नाथ को ब्लाक रत्न पुरस्कार की घोषणा की तथा माननीय विधायक डा. एम .पी.आर्य तथा ब्लाक प्रमुख श्रीमती रश्मि गंगवार द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह तथा शाल भेंट कर सम्मानित किया 
कार्यक्रम में विशाल जन समुदाय की प्रतिभागिता के साथ ARP संजीव सिंह,धर्मेंद्र वर्मा, अरशद फारूक, नरेन्द्र प्रताप गंगवार, विपिन कुमार,ओम बाबू,अनिकेत महेंद्रपाल उपस्थित रहे
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्षेत्र पंचायत, स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम की रंगोली रही जिसे डा.अल्पना गुप्ता,नीरा सिंह,नेहा गर्ग था धीरेंद्र सिंह की टीम द्वारा बनाया गया

Post a Comment

0 Comments