17 अप्रैल को जनपद बरेली के खंड शिक्षा अधिकारी प्रदेश स्तर पर देंगे धरना*

*17 अप्रैल को जनपद बरेली के खंड शिक्षा अधिकारी प्रदेश स्तर पर देंगे धरना*
आज दिनांक 6 अप्रैल 2023 को जनपद बरेली के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा जिला अधिकारी बरेली के माध्यम से प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ को अपना ज्ञापन भेजा जिसमें खंड शिक्षा अधिकारियों की पदोन्नति वेतन विसंगति एवं एसीपी संबंधित दीर्घकालीन एवं लंबित मांगों का निस्तारण न किए जाने व
 उनके विरुद्ध उत्पीड़नात्मक कार्रवाई कर हतोत्साहित किए जाने के विरुद्ध एक दिवसीय सांकेतिक धरना 17 अप्रैल 2023 को प्रदेश कार्यकारिणी ने निर्णय लिया जिसके अनुपालन में जनपद बरेली के खंड शिक्षा अधिकारियों ने आज अतिरिक्त सिटी मजिस्ट्रेट श्री नन्हे राम जी को ज्ञापन सौंपा उनके द्वारा कहा गया कि यदि हमारी मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारी 17 अप्रैल 2023 को जनपद लखनऊ में धरना देंगे खंड शिक्षा अधिकारी त्रिलोकीनाथ जनपदीय अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि हम लोगों की 26 साल सेवाकाल एक ही पद पर हो गया है परंतु अभी तक पदोन्नति पर सरकार द्वारा कोई भी विचार नहीं किया जा रहा है जबकि पद रिक्त चल रहे हैं ऐसा कोई भी विभाग नहीं है जिसमें कोई भी अधिकारी जिस पद पर नियुक्त होता है उसी पर सेवानिवृत्त होता है परंतु खंड शिक्षा अधिकारियों के विरुद्ध सरकार के निर्णय के उपरांत भी विभागीय अधिकारी उनकी पदोन्नति में रुचि नहीं ले रहे हैं जिससे वह सभी हतोत्साहित हैं जनपदीय मंत्री श्री मुकेश कुमार जी द्वारा कहा गया कि महानिदेशक कार्यालय द्वारा शिक्षकों से दूरभाष पर फीडबैक लिया जा रहा है और टेलीफोनिक फीडबैक के आधार पर खंड शिक्षा अधिकारियों की जांच बैठाई जा रही है जबकि टेलीफोनिक काल किसी के विरुद्ध कार्यवाही का कोई ठोस आधार नहीं होती है शिक्षकों से फीडबैक लेने से पूर्व यह तय नहीं किया गया कि किन शिक्षकों से लिया जाए फीडबैक लेने वाले शिक्षकों के संबंध में यह भी ध्यान नहीं दिया गया कि फीड बैक में ऐसे शिक्षकों को न सम्मिलित किया जाये  जिनके विरुद्ध विगत वर्षों में किसी प्रकार की कोई विभागीय कार्रवाई न की गई हो एकमात्र खंड शिक्षा अधिकारी संवर्ग का फीडबैक प्राप्त किया गया  इसमें विभागीय अधिकारियों जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिक्षा निदेशालय परियोजना कार्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों की कार्यशैली का उनके अधीनस्थों से फीडबैक नहीं लिया गया साथ ही साथ शिक्षा निदेशालय बेसिक एवं राज्य परिना कार्यालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर योजनाओं के संबंध में विद्यालय स्तर पर होने वाले प्रभाविता के संबंध में किसी प्रकार का टेलीफोनिक फीडबैक शिक्षकों से प्राप्त नहीं किया गया श्री शीशपाल सिंह खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि खंड शिक्षा अधिकारी संवर्ग विशेष के प्रति विभिन्न माध्यमों से गलत सूचनाएं प्रसारित कर उनके मनोबल को हतोत्साहित किए जाने का प्रयास किया जा रहा है इससे प्रदेश के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों में आक्रोश एवं क्षोभ व्याप्त है प्रशासन में भ्रष्टाचार निवारण हेतु जीरो टालरेंस की नीति के अंतर्गत पारदर्शी व्यवस्था बनाए जाने हेतु बेसिक शिक्षा विभाग में शीर्ष से लेकर धरातल तक निष्पक्ष रूप से फीडबैक प्रणाली को अपनाया जाये बेसिक शिक्षा निदेशालय तथा महानिदेशक कार्यालय द्वारा खंड शिक्षा अधिकारियों के प्रत्यावेदनों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं किया जा रहा है प्रेम सिंह राणा खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा कहा गया कि पदोन्नति वेतन विसंगति एवं एसीपी संबंधी दीर्घकालीन विभिन्न लंबित मांगों का निस्तारण न किए जाने तथा उनके विरुद्ध उत्पीड़नात्मक कार्यवाही  कर हतोत्साहित किए जाने के विरुद्ध दिनांक 22 मार्च 2023 को प्रदेश स्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया कि दिनांक 17 अप्रैल 2023 को एकदिवसीय सांकेतिक धरना लखनऊ में दिया जाएगा सुश्री शीतल श्रीवास्तव खंड शिक्षा अधिकारी मझगंवा द्वारा बताया गया कि हम लोगों की वेतन विसंगति की मांग 2006 से लंबित है परंतु सरकार माननीय उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के उपरांत भी निराकरण नहीं कर रही है ज्ञापन देने में खंड शिक्षा अधिकारी ने  अवनीश कुमार, भानुशंकर गंगवार ,विकास कुमार विनोद कुमार, प्रियांशी सक्सेना ,प्रेमसुख गंगवार आदि जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments