आज दिनांक 18/4/23 को प्राथमिक विद्यालय जसपुर विकास खंड भदपुरा में चहक कार्यक्रम के अंतर्गत अभिभावक उन्मुखीकरण एवम प्रवेश उत्सव का आयोजन मुख्य अतिथि आदरणीय मुख्य विकास अधिकारी बरेली जग प्रवेश के सानिध्य में हुआ जिनके द्वारा जन समुदाय को शिक्षा के प्रति जागृत करते हुए कहा की अपने बच्चों की शिक्षा के विषय में अभिभावकों को चिंतन करना चाहिए कक्षा 1, 2 तथा 3 की शिक्षा की बुनियादी दक्षताओ को विस्तार से वर्णित करते हुए सर ने कहा आप नियमित विद्यालय में अभिभावक बैठकों में प्रतिभाग करें अपने बच्चों की निपुण तालिका में दर्ज प्रगति को जाने तथा अपने बच्चों की शिक्षा में शिक्षकों का सहयोग करें नियमित बच्चों को विद्यालय भेजे क्योंकि बच्चों का मन मस्तिष्क चंचल होता है उसे नियमित अभ्यास की आवश्यकता है जब तक वह बार बार अभ्यास नही करेगा तब तक अपनी समझ विकसित नहीं कर पाएगा कोरोना ने बच्चों की कक्षा अनुरूप दक्षताओ में बहुत हानि की है उस क्षति की प्रतिपूर्ति हेतु ही विभाग द्वारा निपुण, चहक,स्कूल रेडिनेश आदि कार्यक्रम चलाए जा रहे है इन कार्यक्रम की सफलता बच्चों की नियमित उपस्थिति पर निर्भर करती है आज बेसिक के विद्यालयों को स्मार्ट TV से संपन्न किया जा रहा है जिससे बच्चें तकनीकी आधारित शिक्षा ग्रहण कर सकें सभी विद्यालयों में फर्नीचर की व्यवस्था की जा रही है
खंड शिक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ सर ने मुख्य विकास अधिकारी महोदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा की आप के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में हम विकास खंड भदपुरा को अति शीघ्र निपुण बनाने के लिए कृत संकल्पित है शीघ्र ही परिणाम आप के समक्ष होगे
SRG डा.लक्ष्मी शुक्ला द्वारा अभिवावकों से अनुरोध किया गया की आप अपने बच्चों का नामांकन हमारे विद्यालयों में करें नियमित साफ सुथरी अवस्थाओं में बच्चो को विद्यालय भेजें
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डा. अल्पना गुप्ता ने संकुल सुंदरी के सभी संकुल शिक्षकों के सहयोग से TLM मेला, बाल मेला के स्टाल की व्यवस्था कराई जिसमे संकुल के शिक्षको द्वारा आकर्षक TLM लगाए जिसका मूल्यांकन CDO सर द्वारा किया गया उन्होंने TLM बनाने वाले तथा प्रस्तुत करने वाले शिक्षको की सराहना की साथ ही निपुण विद्यालय कायाकल्प विद्यालय शैक्षिक परिवेश हेतु प्रधानाध्यापक जसवंत सिंह PS कटैया, राजेंद्र सिंह PS सभापुर,दीपक ग्वाल PS बढ़ेपुरा इलाका धमीपुर, लाल बहादुर गंगवार PS निरंदापुर, डा. अल्पना गुप्ता आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही विद्यालयों में कायाकल्प में उत्कृष्ट कार्य में सहयोग प्रदान करने वाले ADO पंचायत रंजीत सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
ARP अरशद फारूक द्वारा चहक पर प्रस्तुति दी गई
प्राथमिक विद्यालय जसपुर के बच्चो द्वारा स्कूल चले हम जैसी मोहक प्रस्तुति दी जिस उपस्थित जन समुदाय मंत्र मुग्ध हो गया
कार्यक्रम में ARP धर्मेंद्र वर्मा, नरेंद्र प्रताप गंगवार,विपिन कुमार तथा ठाकुर दास पवन कुमार आशीष कुमार सिंह मुकेश कुमार लाल बहादुर, दीपक ग्वाल ,रूम सिंह, धीरेंद्र सिंह , राजेश कुमार , नेहा गर्ग ,नीरा सिंह रश्मि वरुण सोयल सहित बड़ी संख्या में अभिवावक उपस्थित रहें
कार्यक्रम के आयोजन में ग्राम प्रधान श्रीमती कृष्णा देवी का विशेष सहयोग रहा उन्होंने सभी अतिथियों का आगमन हेतु आभार व्यक्त किया
कार्यक्रम संचालक ARP संजीव सिंह द्वारा किया गया उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया की अपने निपुण बच्चों का नामांकन बेसिक विद्यालयों में अधिक से अधिक कराएं हमारे शिक्षक उनको उत्कृष्ट शिक्षा देने के लिए कृत संकल्पित है
0 Comments