आज नवाबगंज ब्लॉक सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुए विवाह के लाभार्थी

आज नवाबगंज ब्लॉक सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुए विवाह के लाभार्थी महिलाओं को उनके विवाह के प्रमाण पत्र एवं प्रेस का वितरण माननीय ब्लॉक प्रमुख महोदया श्रीमती प्रज्ञा अनुज गंगवार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ आशुतोष गंगवार एवं भाजपा जिला महामंत्री डॉ मीनाक्षी आशुतोष ने किया इस अवसर जिला महामंत्री डॉ मीनाक्षी आशुतोष ने लाभार्थि महिलाओं को  आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सभी महिलाओं को जब भी उनकी मदद की जरूरत हो उनके घर के दरवाजे हमेशा के लिए खुले है ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ आशुतोष गंगवार ने नवीन दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा नितिश उपाध्याय, बीडीओ महेश चंद्र, एडीओ मुकेश रस्तोगी , बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही।।

Post a Comment

0 Comments