ब्लॉक भदपुरा में क्षेत्र पंचायत बैठक का हुआ आयोजन

ब्लॉक भदपुरा में क्षेत्र पंचायत बैठक का हुआ आयोजन 

जिला बरेली के ब्लॉक भदपुरा सभागार में क्षेत्र पंचायत बैठक का आयोजन किया गया जिसमें ज्यादातर विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे इस मौके पर वीडियो भदपुरा भगवान दास द्वारा जो अधिकारी कर्मचारी गण इस बैठक में उपस्थित नहीं है उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी सभी मौजूद जनप्रतिनिधियों द्वारा पारित किया गया तथा इस बैठक में सबसे ज्यादा शिकायतें राशन कार्ड को लेकर पूर्ति विभाग की मनरेगा को लेकर मनरेगा विभाग की तथा पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर आई तथा मौजूद सदन में प्रधान संघ के अध्यक्ष रामप्रताप गंगवार ने सदन का ध्यान आकर्षण करते हुए बताया कि मनरेगा के द्वारा जो कार्य इस वर्ष के अंतिम समय में हुए हैं उनका पेमेंट अभी तक नहीं हो पाया है इस पर नरेगा विभाग की तरफ से मौजूद प्रतिनिधि ने जल्द ही समस्या का समाधान होने की बात कहते हुए बताया कि यदि किसी ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर नहीं बना हुआ है तो उक्त ग्राम पंचायत में अगले वर्ष यानी अप्रैल से कुछ कार्य नहीं हो पाएंगे और अंतिम वर्ष का रुका हुआ पेमेंट भी नहीं हो पाएगा इस बैठक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर एमपी आर्य रहे व इस बैठक में ब्लाक प्रमुख रश्मि गंगवार सांसद प्रतिनिधि रविशंकर गंगवार बाल श्रम बोर्ड के सदस्य भुजेन्द्र गंगवार मौजूद रहे साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी त्रिलोकीनाथ गंगवार, वीडियो भगवान दास, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ मुगीश, सीडीपीओ, पशु चिकित्सा प्रभारी विक्रम सिंह यादव , प्रधान मोहम्मद रफीक लल्ला खा, दीनदयाल, प्रियांशु गंगवार, नरोत्तमदास मुन्ना, यंगदेव शैलेंद्र समेत समस्त क्षेत्रीय प्रधान एवं बीडीसी सदस्य उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments