भदपुरा ब्लाक के ग्राम बौरिया में उपस्थित कक्षा एक के प्रवेश लेने वाले बच्चों और अभिभावकों को तथा ग्राम वासियों को स्कूल रेडीनेस में
उन्मुखीकरण किया गया
स्कूल रेडिनस कार्यक्रम के अंतर्गत चहक बैठक संपन्न हुई जिसमें समस्त ग्राम वासियों एव अभिभावकों को विक्रम गंगवार ने बोलते हुए कहा कि स्कूल में अब कन्वेंट स्कूल में जैसी सुविधा दी जा रही है और शिक्षा से ही देश का भविष्य उज्जवल होगा नोडल शिक्षक अनिल कुमार ने अभिभावकों से अपने बच्चों को अधिक से अधिक नामांकन प्राथमिक विद्यालयों में कराने का अनुरोध किया और कहा कि शिक्षा अब रचने वाली नहीं है बल्कि जीवन पर्यंत चलने वाली प्रक्रिया है प्रदर्शनी में शिक्षक नरेंद्र राठौड़ और देव पाल ने गणित के टीम का प्रदर्शन उपस्थित जन समूह में किया प्राथमिक विद्यालय कुइयां रामसहाय के बच्चों ने सांस्कृतिक गीत प्रस्तुत किया बौरिया विद्यालय के सभी बच्चे मुखोटे तरह-तरह के पहन कर बैठे थे जो जनसमूह को मोह रहे थे मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए विधायक डॉक्टर एम पी आर्य ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है लेकिन कुछ बातें ऐसी हैं जो उपस्थित लोगों को समझनी होंगी अब विद्यालयों में बच्चों पर शिक्षा का बोझ अधिक दिया जा रहा है जिससे तमाम तरह की बीमारियां हो रही है लेकिन प्रदेश सरकार ने इस बात की गंभीरता को समझते हुए बोझ को खेल में बदलकर शिक्षण कार्य करने का फैसला लिया है उल्लेखनीय है कि प्राथमिक विद्यालयों में गत वर्ष से ही नव प्रवेश बच्चों के लिए 12 सप्ताह का स्कूल ड्रेस कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें बच्चे गतिविधियों के माध्यम से सीखते हैं कार्यक्रम में ए आर पी नरेंद्र प्रताप गंगवार ने स्कूल रेडिनस कार्यक्रम के विषय में और एआरपी धर्मेंद्र वर्मा ने बाल वाटिका के विषय में और एआरपी अरशद फारूक ने संचारी रोगों के विषय में विस्तार से बताया कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापिका राखी गंगवार ने किया ए आर पी संजीव सिंह और संकुल शिक्षकों ने विधायक जी का सम्मान स्मृति चिन्ह भेंट करके किया विधायक ने बच्चों को पुरस्कार भी दिए इंचार्ज अध्यापक विजय कुमार ने शॉल देकर विधायक जी का सम्मान किया विधायक जी ने बाल वाटिका का निरीक्षण किया और बच्चों के बने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो भी खिंचवाई अंत में अध्यापक ने सभी का धन्यवाद दिया कार्यक्रम में विवेक सक्सेना, इंद्रपाल, विन्नी भारद्वाज, रवि ,श्री राम जी प्रसाद ,सुनील कुमार, अक्षिता राठौर विदुर कुमार,संजीव कुमार, राहुल गंगवार एवं बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित थे
0 Comments