स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम की शुरुआत
प्राथमिक विद्यालय सिठौरा व प्राथमिक विद्यालय नकटी नरायनपुर में आज स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम की शुरुआत भदपुरा ब्लॉक की आदरणीय ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रश्मि गंगवार जी, सांसद प्रतिनिधि श्रीमान रवि शंकर गंगवार जी, ARP महोदय श्री संजीव जी व नोडल प्रभारी श्री धर्मवीर जी व इंचार्ज प्रधानाध्यापक तपन कुमार (प्रा० वि० सिठौरा) की उपस्थिति में हुई। आदरणीय ब्लॉक प्रमुख जी द्वारा दोनों ही विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र/ छात्राओं को नवीन सत्र की पुस्तकें वितरित की गयीं। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, ग्राम वासियों व समस्त विद्यालय स्टॉफ की उपस्थिति रही।।
0 Comments