पुस्तकालय अनावरण एवं पुस्तक वितरण कार्यक्रम
प्राथमिक विद्यालय कटैया बलदेव सिंह, संकुल सुन्दरी
दिनांक 03.04.2023 में पुस्तकालय अनावरण एवं पुस्तक वितरण" कार्यक्रम का आयोजन बीईओ श्री त्रिलोकी नाथ जी के निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय कटैया बलदेव सिंह, संकुल सुन्दरी में हुआ।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्री रवि शंकर गंगवार एवं बीईओ रविशंकर गंगवार, एवं प्रधान संघ के अध्यक्ष रामप्रताप गंगवार द्वारा माँ शारदे के मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उदघाटन किया।तदुपरांत मुख्य अतिथि ने फीता काटकर पुस्तकालय का अनावरण किया। मुख्य अतिथि एवं बीईओ त्रिलोकी नाथ ने विद्यालय स्टाफ की भूरि भूरि प्रशंसा की।इसके बाद अतिथियों ने बच्चों के ज्ञान की परीक्षा की। ब्लॉक प्रमुख ने मुक्त कंठ से विद्यालय के हरे भरे वातावरण की प्रशंसा की। बीईओ त्रिलोकी नाथ ने मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रविशंकर गंगवार का माल्यार्पण कर एवं बैज लगाकर स्वागत किया। प्रधानाध्यापक जसवंत सिंह ने बीईओ त्रिलोकीनाथ का बैज लगाकर स्वागत किया।क्रमशः प्रधान कटैया बलदेव एवं प्रधान रम्पुरा बिसी का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया। तदुपरांत विद्यालय की बालिकाओं ने 'स्वागत गीत' प्रस्तुत किया।इसी क्रम में एआरपी संजीव सिंह ने 'स्कूल चलो अभियान' पर सार्थक चर्चा की साथ ही अभिभावकों को भी जागरूक करने का प्रयास किया।क्रमशः बच्चों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी। इसी क्रम में एआरपी धर्मेंद्र वर्मा ने डी.बी.टी. पर जानकारी दी।क्रमशः एआरपी नरेन्द्र गंगवार ने 'निपुण लक्ष्य' पर चर्चा की।तदुपरांत हरेंद्र सिंह ने अपनी बात रखी।इसके बाद बीईओ त्रिलोकी नाथ ने मुख्य अतिथि को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं 'विद्यालय को कैसे बनायें निपुण' पर मार्गदर्शन प्रदान किया।प्रधान संघ के अध्यक्ष और कटैया के प्रधान राम प्रताप ने भदपुर को निपुण बनाने में और सुविधाओं को देने में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी | सासंद प्रतिनिधि रवि शंकर गंगवार ने कहा कि समाज़ को आगे बढ़ने के लिए शिक्षा जरूरी होती है और आज शिक्षा विभाग में योगी जी सरकार की मंशा के अनुरूप इस कार्य में सभी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं और नवाब गंज की धरती अच्छी शिक्षा प्राप्त करके ऊंची नौकरी पाने वालों के लिए बहुत उपजाऊ है |ग्रामीणों से बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने का अनुरोध किया |
अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ,सहायक अध्यापक विनोद जी ,पारुल कुमारी ने ब्लॉक प्रमुख जी बच्चों को नए सत्र की पुस्तकें दिलाई सभी का धन्यवाद दिया
इसके बाद ब्लाक प्रमुख जी,खंड शिक्षा अधिकारी राजवीर सिंह,हरेंद्र सिंह,कुलदीप सिंह रामपुरा वीसी के ग्राम प्रधान जी का तथा सभी ए आर पी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया
संगोष्ठी में ब्लॉक के समस्त ए आर पी संजीव सिंह, धर्मेंद्र कुमार वर्मा, अरशद फारूक, नरेंद्र प्रताप गंगवार, ब्लॉक मंत्री राजवीर सिंह, ठाकुर दास, लाल बहादुर,राजेश सिंह,रूम सिंह,राजकुमार, आशीष सिंह, पवन सिंह,वंदना गुप्ता,शीला देवी, रीता सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे
0 Comments