आज दिनांक 27 मार्च 2023 नवाबगंज विकासखंड के ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत बैठक का आयोजन किया गया

आज दिनांक 27 मार्च 2023 नवाबगंज विकासखंड के ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत बैठक का आयोजन किया गया ,बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख नवाबगंज विकासखंड श्रीमती प्रज्ञा गंगवार ने की ,मुख्य अतिथि विधायक डॉक्टर एमपी आर्य, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष श्री रविंद्र सिंह राठौर , ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ आशुतोष गंगवार ,खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र शाक्य ,चिकित्सा  अधीक्षक डॉक्टर अजमेर सिंह ,एडीओ पंचायत मुकेश रस्तोगी ,सीडीपीओ श्रीमती सुषमा राठौर , पशु चिकित्सा अधिकारी रविंद्र रविंद्र सिंह , एबीएसए प्रतिनिधि अशोक शर्मा एवं नीतीश उपाध्याय ,अन्य ब्लॉक कर्मचारी  सचिव और बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रधान बंधु गण उपस्थित रहे ,अभी तक नवाबगंज विकासखंड से लगभग 5 करोड़ 21 लाख  के कार्य हो चुके हैं, तथा आज की बैठक में लगभग करोड़ 50 लाख कार्यों की योजना प्रस्तावित हुये, बैठक में आयुष्मान कार्ड मुद्दा, राशन कार्ड के संबंध में ,कृषि यंत्र के संबंध में , कृषि विभाग की योजनाओं पर विचार, सहकारिता की योजनाओं पर विचार, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं पर विचार ,बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की योजनाओं पर विचार, मनरेगा योजना पर विचार, समाज कल्याण विभाग की योजनाओं पर विचार ,मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री आवास योजनाओं पर विचार, पंचम राज्य वित्तीय एवं 15 केंद्रीय वित्त आयोग की स्थितियों के अंतर्गत प्राप्त धनराशि से क्षेत्र पंचायत नवाबगंज के द्वारा विविध निर्माण कार्य एवं मरम्मत कार्य आदि सूची पर विचार ,पंचायत राज पूर्ति विभाग की योजना पर विचार पर चर्चा की गई

Post a Comment

0 Comments